Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में डीसी निर्माण बेसिक विद्याभूषण मिश्रा पुलिस हिरासत में:भ्रष्टाचार को लेकर पुलिस की कार्रवाई, फर्नीचर आपूर्ति टेंडर में 2 लाख कमीशन का आरोप

    10 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले में परिषदीय स्कूलों में डेस्क आपूर्ति के नाम पर कमीशन मांगने के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। इसी क्रम में मंगलवार देर शाम नगर कोतवाली पुलिस ने बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात जिला समन्वयक (निर्माण) विद्याभूषण मिश्रा को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने विद्याभूषण मिश्रा को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से हिरासत में लिया और नगर कोतवाली ले आई। यहां उनसे पूरे भ्रष्टाचार मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है। यह मामला नीमन सिटिंग सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मालिक मनोज कुमार पांडेय ने दर्ज कराया था। एंटी करप्शन कोर्ट गोरखपुर के आदेश पर 4 नवंबर को गोंडा के नगर कोतवाली में निलंबित पूर्व बीएसए अतुल कुमार तिवारी, जिला समन्वयक (जेम पोर्टल) प्रेमशंकर मिश्रा और जिला समन्वयक (निर्माण) विद्याभूषण मिश्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले की जांच गोंडा के सीओ नगर आनंद राय कर रहे हैं। हाल ही में आईजी ने भ्रष्टाचार से संबंधित मुकदमों में कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। मनोज कुमार पांडेय ने आरोप लगाया था कि 15 करोड़ रुपये के काम के लिए इन अधिकारियों ने 15 प्रतिशत कमीशन यानी 2.25 करोड़ रुपये की मांग की थी। उन्होंने 50 लाख रुपये एडवांस में भी मांगे थे। पांडेय के अनुसार, निलंबित बीएसए अतुल कुमार तिवारी ने 22 लाख रुपये, विद्याभूषण मिश्रा ने 2 लाख रुपये और प्रेम शंकर मिश्रा ने 2 लाख रुपये लिए थे। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि पैसा लेने के बावजूद उन्हें काम नहीं दिया गया और उनकी फर्म को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया। इन्हीं आरोपों के आधार पर एंटी करप्शन कोर्ट गोरखपुर ने मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया था। नगर कोतवाल ने बताया कि विद्याभूषण मिश्रा को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज है। उन्होंने कहा कि आगे की जानकारी समय-समय पर दी जाएगी। इस मामले में कुल तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है, जिसे वादी मनोज पांडेय ने कोर्ट के आदेश पर दर्ज कराया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में बुधवार को 5 घंटे रहेगी बिजली कटौती:सड़क चौड़ीकरण का होगा काम, उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील
    Next Article
    एटा में हत्या के मामले में फरार तीन आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने कोर्ट में पेश कर भेजा जेल, बेटी की हत्या कर शव छिपाया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment