Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में पुलिस मुठभेड़:गोलीबारी के मामले में हिस्ट्रीशीटर सहित दो आरोपी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

    1 hour ago

    1

    0

    मथुरा के थाना रिफाइनरी क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गोलीबारी के दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने उनके पास से अवैध हथियार, कारतूस, चाकू और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार, यह घटना देर रात बरेली हाईवे पर कोयला अलीपुर गांव के पास हुई। थाना रिफाइनरी पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी, तभी एक अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध युवकों को रुकने का इशारा किया गया। आरोपियों ने भागने का प्रयास किया और खुद को घिरा देखकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी संजू उर्फ डेंजर के बाएं पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा। उसके साथी गौरव ने मौके पर ही आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। घायल संजू को उपचार के लिए जिला अस्पताल मथुरा भेजा गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धाना तेजा, थाना रिफाइनरी निवासी संजू उर्फ डेंजर (30) और गौरव (25) के रूप में हुई है। संजू के पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। गौरव के पास से एक जिंदा कारतूस और एक नाजायज चाकू मिला। दोनों के कब्जे से एक अपाचे मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। पुलिस के मुताबिक, ये दोनों आरोपी 4 मार्च को काशीराम कॉलोनी में जान से मारने की नीयत से की गई फायरिंग के मामले में वांछित थे। इस संबंध में थाना रिफाइनरी में मुकदमा दर्ज किया गया था। सीओ रिफाइनरी अनिल कपरवान ने बताया कि दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास है और वे कई गंभीर मामलों में शामिल रहे हैं। विभिन्न जनपदों में उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं। संजू उर्फ डेंजर एक हिस्ट्रीशीटर भी है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विधान परिषद समिति ने की विकास कार्यों की समीक्षा:मथुरा कलेक्ट्रेट सभागार में नगर निगम पर चर्चा
    Next Article
    तेज रफ्तार XUV ने बाइक को टक्कर मारी, एक की:बरेली के बहेड़ी में हादसा, एक घायल; ड्राइवर फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment