Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ग्रेटर नोएडा में महिला-बच्चा 40 मिनट लिफ्ट में फंसे:अलार्म बजाने पर भी नहीं मिली मदद, सोसायटी में लापरवाही

    1 hour ago

    1

    0

    ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक सोसायटी में लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां एक महिला अपने पांच साल के बच्चे के साथ करीब 40 मिनट तक लिफ्ट में फंसी रही। महिला ने मदद के लिए अलार्म बजाया, लेकिन समय पर कोई सहायता नहीं मिली। यह घटना ग्रेटर नोएडा वेस्ट की विहान ग्रीन सोसाइटी में हुई। महिला अपने बच्चों को स्कूल से लेकर घर लौट रही थी। बेसमेंट से लिफ्ट में सवार होकर ऊपर जाते समय अचानक बिजली गुल हो गई। बिजली जाते ही लिफ्ट छठे और सातवें फ्लोर के बीच अटक गई, जिससे महिला और उसका बच्चा अंदर फंस गए। लिफ्ट फंसने के बाद महिला ने कुछ देर इंतजार किया, फिर दरवाजा न खुलने पर अलार्म बजाया। आरोप है कि अलार्म बजने के बाद भी काफी देर तक कोई मदद नहीं पहुंची। घबराई महिला ने अपने घर फोन किया, जिसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी मिली। परिजनों ने सोसाइटी के मेंटेनेंस स्टाफ को सूचना दी। सोसासटी के लोगों ने बताया कि घटना के समय कोई लिफ्ट ऑपरेटर मौजूद नहीं था। बाहर से ऑपरेटर को बुलाने में लगभग 15 से 20 मिनट का समय लग गया। इस कारण महिला और उसका बच्चा करीब 40 मिनट तक लिफ्ट में फंसे रहे। इस दौरान बच्चा डरकर रोने लगा। घटना के बाद सोसाइटी के निवासियों में काफी नाराजगी है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लिफ्ट खराब होने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। निवासियों का आरोप है कि बिल्डर हर महीने लाखों रुपये का मेंटेनेंस शुल्क वसूलते हैं, लेकिन सुरक्षा और सुविधाओं पर ध्यान नहीं देते। इन लगातार हो रही घटनाओं से सोसाइटी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोकुला में 6.57 करोड़ की टंकी,1292 घरों में कनेक्शन नहीं:पाइपलाइन और बिजली कनेक्शन का काम अधूरा , ग्रामीणों में मायूसी
    Next Article
    विधान परिषद समिति ने की विकास कार्यों की समीक्षा:मथुरा कलेक्ट्रेट सभागार में नगर निगम पर चर्चा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment