Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी से विवाद के बाद युवक ने की आत्महत्या:मथुरा के नौशेरपुर में फंदे से लटककर जान दी, पुलिस जांच में जुटी

    2 hours ago

    1

    0

    मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्र के नौशेरपुर गांव में शनिवार को एक युवक ने घरेलू विवाद के बाद फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान 28 साल के बिट्टू उर्फ हीरा के रूप में हुई है, जो नौशेरपुर गांव का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार, शनिवार को बिट्टू का अपनी पत्नी ममता से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। कहासुनी के बाद बिट्टू अपने कमरे में चले गए और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक जब बिट्टू कमरे से बाहर नहीं आए, तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने कई बार दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। अनहोनी की आशंका पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर बिट्टू पंखे से फंदा लगाकर लटके हुए मिले। परिजनों ने तत्काल उन्हें फंदे से उतारा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौहझील ले गए। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद बिट्टू को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सोनू सिंह और उपनिरीक्षक हरेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला घरेलू विवाद के कारण हुई आत्महत्या का प्रतीत होता है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ई-रिक्शा और ऑटो को अब 31 मार्च तक कलर क्यूआर-कोड:कानपुर में 25 फरवरी से शुरू हुआ था वितरण, 9 मार्च से बिना बीमा और फिटनेस वाले वाहन होंगे सीज
    Next Article
    मिल्कीपुर में गर्मी से पहले ट्रांसफार्मरों का निरीक्षण:1.30 लाख उपभोक्ताओं को अघोषित कटौती से मिलेगी राहत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment