Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ई-रिक्शा और ऑटो को अब 31 मार्च तक कलर क्यूआर-कोड:कानपुर में 25 फरवरी से शुरू हुआ था वितरण, 9 मार्च से बिना बीमा और फिटनेस वाले वाहन होंगे सीज

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर में संचालित ई-रिक्शा और ई-ऑटो में कलरयुक्त बारकोड स्टीकर लगवाने की अंतिम तिथि ट्रैफिक पुलिस ने बढ़ाकर 31 मार्च कर दी है। पहले इसके लिए 25 फरवरी से 6 मार्च तक का समय निर्धारित किया गया था। तय अवधि में आठ हजार वाहनों का ही सत्यापन हो सका, जिसके बाद ट्रैफिक विभाग ने समय अवधि बढ़ा दी है। शहर में जाम की समस्या को देखते हुए ट्रैफिक विभाग ने ई-रिक्शा और ई-ऑटो के संचालन के लिए सात जोन निर्धारित किए हैं। ट्रैफिक अधिकारियों ने ई-रिक्शा और ई-ऑटो एसोसिएशन से बातचीत कर चालकों को कलरयुक्त बारकोड स्टीकर मुफ्त में वितरित करने की योजना बनाई है।बारकोड स्टीकर लगवाने के लिए सबसे पहले संबंधित थाना क्षेत्र या एसीपी ट्रैफिक कार्यालय में वाहन के दस्तावेजों का सत्यापन कराया जाता है। सत्यापन के बाद चालकों को दो पर्चियां दी जाती हैं। इन पर्चियों को ट्रैफिक पुलिस लाइन में दिखाने पर वाहन पर बारकोड स्टीकर चस्पा किया जाता है।इस बारकोड में चालक और वाहन से संबंधित पूरी जानकारी दर्ज रहती है। बिना बीमा और फिटनेस वाल वाहन सीज होंगे ट्रैफिक पुलिस विभाग के द्वारा यह व्यवस्था ट्रैफिक प्रबंधन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से लागू की गई है। शहर में करीब 50 हजार से अधिक ई-रिक्शा संचालित हो रहे हैं और 25 फरवरी से बारकोड स्टीकर वितरित किए जा रहे हैं। ट्रैफिक विभाग ने चेतावनी दी है कि 9 मार्च से फिटनेस और बीमा के बिना संचालित होने वाले ई-रिक्शा के खिलाफ सीज की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    निलंबित ओएस रामऔतार वापस लौटे:गोरखपुर AIIMS में काम जारी रखने को लिखा पत्र, गबन के आरोप में की गई थी कार्रवाई
    Next Article
    पत्नी से विवाद के बाद युवक ने की आत्महत्या:मथुरा के नौशेरपुर में फंदे से लटककर जान दी, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment