Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में एकतरफा कार्रवाई के आरोप में एसओ लाइन हाजिर:कमल शंकर चतुर्वेदी को परसपुर थाने के नए थाना अध्यक्ष, एसपी ने जारी किया देर रात तबादला आदेश

    6 hours ago

    1

    0

    गोंडा में जमीनी विवाद के एक मामले में एकतरफा कार्रवाई के आरोप लगने के बाद पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने परसपुर थाने के थाना अध्यक्ष अनुज त्रिपाठी को लाइन हाजिर कर दिया। इसके बाद तत्काल प्रभाव से नए थाना अध्यक्ष की नियुक्ति की गई है। देहात कोतवाली में वरिष्ठ उपनिरीक्षक के पद पर तैनात उपनिरीक्षक कमल शंकर चतुर्वेदी को परसपुर थाने का नया थाना अध्यक्ष बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक ने देर रात तबादला आदेश जारी करते हुए उन्हें तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। 17 अगस्त से देहात कोतवाली में थे तैनात कमल शंकर चतुर्वेदी 17 अगस्त से गोंडा की देहात कोतवाली में वरिष्ठ उपनिरीक्षक के पद पर कार्यरत थे। इससे पहले वे बहराइच जिले में भी कई स्थानों पर थाना अध्यक्ष रह चुके हैं। उनकी कार्यशैली और प्रशासनिक क्षमता को देखते हुए गोंडा में पहली बार किसी थाने की कमान सौंपी गई है। एसपी का सख्त संदेश- लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि थाने के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कानून-व्यवस्था को लेकर सख्ती बरतने और शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा गया है। आज संभालेंगे कार्यभार, फरियादियों को मिलेगी प्राथमिकता कमल शंकर चतुर्वेदी आज परसपुर थाने पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करेंगे। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्य करने की बात कही है। एसपी ने निर्देश दिया है कि थाने पर आने वाले प्रत्येक फरियादी की समस्या सुनी जाए और उसका तत्काल समाधान किया जाए, ताकि पुलिस व्यवस्था पर लोगों का भरोसा मजबूत हो सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी बोर्ड परीक्षा में त्रुटियां सुधरेंगी:डीआईओएस को मिला नाम, विषय, जेंडर कोड संशोधन का अधिकार
    Next Article
    बदायूं पुलिस में 33 कर्मियों के तबादले:एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह ने जारी की सूची, कुछ आदेश निरस्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment