Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में एलपीजी गैस सिलेंडर लिए लोगों की लगी लाइन:सर्वर ठप होने से नहीं मिल पा रहा सिलेंडर, इंतजार में खड़े रहे लोग

    6 hours ago

    1

    0

    गोंडा में एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों की गैस एजेंसियों पर भारी भीड़ देखने को मिल रही है। सर्वर की तकनीकी समस्या के कारण गैस वितरण प्रभावित है, जिससे उपभोक्ताओं को घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है। वहीं सुबह 10 बजे से ही लोग गैस लेने के लिए एजेंसियों पर पहुंचकर लाइन में लग गए। कई जगह उपभोक्ता सर्वर चलने का इंतजार करते नजर आए। जबकि कुछ लोग पर्ची लेकर गैस वितरण शुरू होने की प्रतीक्षा करते रहे। करनैलगंज स्थित मनोकामना गैस एजेंसी पर सुबह से ही लोगों की भीड़ लगी रही। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर 12 बजे सर्वर शुरू हुआ, जिसके बाद गैस वितरण शुरू किया गया। हालांकि सर्वर धीमा होने के कारण वितरण प्रक्रिया काफी धीमी रही। एजेंसी के मैनेजर पंकज चंद्र ने बताया कि पिछले तीन दिनों से सर्वर काम नहीं कर रहा था। आज सर्वर चालू हुआ है और धीरे-धीरे उपभोक्ताओं को गैस दी जा रही है। इसी तरह इटियाथोक क्षेत्र के नये गांव पारासराय स्थित तिवारी गैस एजेंसी पर भी सुबह से लोगों की लंबी कतार लगी रही। यहां कई लोग दो-दो घंटे से लाइन में खड़े रहे, लेकिन सर्वर की समस्या के कारण नए सिलेंडर की बुकिंग नहीं हो सकी। फिलहाल पहले से बुकिंग कराने वाले उपभोक्ताओं को ही गैस वितरित की जा रही है। तेज धूप और गर्मी के बावजूद लोग मजबूरी में लाइन में खड़े होकर गैस का इंतजार करते रहे। गैस लेने आई उपभोक्ता रहीसुल निशा ने बताया कि गैस खत्म हो जाने के कारण उन्हें रोज एजेंसी आना पड़ रहा है। धूप में लाइन में लगना मुश्किल है, लेकिन गैस लेना मजबूरी है। वहीं उपभोक्ता मोनू सिंह ने बताया कि वह तीन दिन से लगातार एजेंसी के चक्कर लगा रहे थे। आज किसी तरह उन्हें गैस मिल गई, जिससे उनकी परेशानी दूर हुई। इधर नवाबगंज स्थित भार्गव गैस एजेंसी पर भी चौथे दिन लोगों की लंबी कतार लगी रही। उपभोक्ताओं की भीड़ को देखते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है और उनकी निगरानी में गैस वितरण कराया जा रहा है। यह क्षेत्र की सबसे पुरानी और अधिक उपभोक्ताओं वाली गैस एजेंसियों में से एक मानी जाती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में अलविदा नमाज को लेकर सुरक्षा कड़ी:डीसीपी सिटी ने किया फ्लैग मार्च, 300 मस्जिदें CCTV निगरानी में
    Next Article
    अयोध्या में 3 साल की निराश्रित बालिका का रेस्क्यू:एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग थाना ने सीडब्ल्यूसी को सौंपा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment