Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में 3 साल की निराश्रित बालिका का रेस्क्यू:एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग थाना ने सीडब्ल्यूसी को सौंपा

    4 hours ago

    1

    0

    अयोध्या में एक 3 वर्षीय निराश्रित बालिका को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग थाना पुलिस ने रेस्क्यू कर बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया है। यह कार्रवाई सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष के निर्देश पर की गई। सीडब्ल्यूसी अयोध्या के अध्यक्ष सर्वेश अवस्थी ने बताया कि 12 मार्च 2026 को अपराजिता समिति की जिला समन्वयक कविता मिश्रा ने लिखित सूचना दी थी। इसमें बताया गया कि 3 मार्च 2026 को नयाघाट बाईपास, बालूघाट के पास एक व्यक्ति ने 3 वर्षीय बालिका को पीटा और फिर वहीं छोड़ दिया। बालिका को पास की एक चाय की दुकान वाले के पास पाया गया। सूचना का त्वरित संज्ञान लेते हुए, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग थाना के प्रभारी निरीक्षक और चाइल्डलाइन अयोध्या को बालिका को रेस्क्यू कर सीडब्ल्यूसी के समक्ष प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया। थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग और चाइल्डलाइन अयोध्या ने अपराजिता सामाजिक समिति के सहयोग से बालिका को सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष के समक्ष प्रस्तुत किया। अध्यक्ष ने बालिका को राजकीय विशेषीकृत दत्तक ग्रहण अभिकरण, अयोध्या में रखने का आदेश दिया है। अध्यक्ष सर्वेश अवस्थी के अनुसार, बालिका ने अपना नाम आरोही, पुत्री सोनू, निवासी रीवा, मध्य प्रदेश बताया है। उसने यह भी बताया कि माता-पिता के झगड़े के बाद कौशल नामक व्यक्ति उसे अयोध्या लाकर छोड़ गया था। अध्यक्ष अवस्थी ने बालिका के माता-पिता की तलाश के लिए सीडब्ल्यूसी भोपाल और सीडब्ल्यूसी रीवा से संपर्क किया है। उन्होंने बताया कि बालिका के माता-पिता या परिजनों को खोजने का प्रयास किया जाएगा। यदि चार माह तक उन्हें नहीं खोजा जा सका, तो बालिका को दत्तक ग्रहण (गोद लेने) के लिए मुक्त घोषित कर दिया जाएगा, जिसके बाद वह अपने दत्तक माता-पिता के साथ रह सकेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में एलपीजी गैस सिलेंडर लिए लोगों की लगी लाइन:सर्वर ठप होने से नहीं मिल पा रहा सिलेंडर, इंतजार में खड़े रहे लोग
    Next Article
    हरियाणा महिला आयोग के सामने पेश नहीं हुए सिंगर बादशाह:अध्यक्ष बोलीं- दोपहर 3 बजे तक का समय; नहीं आए तो कड़ा एक्शन लेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment