Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में गल्ला व्यापारी का शव पेड़ से लटका मिला:कल सुबह से लापता थे, किराना दुकान पर जाने की बात कहकर घर से निकले थे

    2 hours ago

    1

    0

    गोंडा धानेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत देवरदा गांव में आज शनिवार को कल स लापता एक गल्ला व्यापारी का शव पेड़ से लटका मिला है। 50 वर्षीय मानिक राम गुप्ता शुक्रवार सुबह से लापता थे और शनिवार को उनका शव मुख्य मार्ग पर एक पेड़ से लटकता हुआ पाया गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार, मानिक राम गुप्ता ने अपनी मोटरसाइकिल पेड़ के पास खड़ी कर कथित तौर पर पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। वह बलरामपुर के रेहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रड़ववालिया पेहर गांव के निवासी थे। परिजनों ने बताया कि मानिक राम गुप्ता शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे अपनी किराना दुकान पर जाने की बात कहकर घर से निकले थे। देर रात तक उनके वापस न लौटने पर परिवार चिंतित था और उनका मोबाइल नंबर भी बंद आ रहा था। मृतक के बेटे विश्वनाथ गुप्ता ने बताया कि उन्हें शनिवार सुबह थाने से पिता का शव मिलने की सूचना मिली। उन्होंने कहा कि उनके पिता की किसी से कोई रंजिश या दुश्मनी नहीं थी। मानिक राम गुप्ता गल्ला व्यापारी होने के साथ-साथ परचून की दुकान भी चलाते थे। होली से पहले उन्होंने बचा हुआ गल्ला बेचा था और घर में किसी तरह का कोई विवाद नहीं था। धानेपुर थाना अध्यक्ष राजेश सिंह ने जानकारी दी कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कराया गया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों द्वारा अभी तक किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा। धानेपुर पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अपहरण नहीं युवती को स्कॉर्पियो से प्रेमी ले गया था:ढाई घंटे चक्काजाम के बाद पुलिस ने युवती को पकड़ा, 12 नामजद और 100 अज्ञात पर केस
    Next Article
    'लोगों के दिमाग पर कब्जा जरूरी है':लेफ्टीनेंट जनरल अनिंद्य सेन बोले, अब सिर्फ सैन्य नहीं खबरों की भी जंग है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment