Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में हाईकोर्ट वकील की हत्या से पहले का VIDEO:नौ बीघे जमीन पर कब्जे की लड़ाई; हॉकी-डंडे चले; आवाज आई- ट्रैक्टर चढ़ा दिया

    11 hours ago

    1

    0

    गोंडा में हाईकोर्ट अधिवक्ता सुभाष चंद्र मिश्रा हत्याकांड से जुड़ा लाइव वीडियो सामने आया है। यह वीडियो घटना से ठीक पहले का है, जिसमें दिख रहा है कि खेत में जुताई के दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो जाती है। इसी दौरान अधिवक्ता के भतीजे ने ट्रैक्टर से सबको कुचलने का प्रयास किया, जिसमें दो गंभीर लोग से घायल हो गए जबकि अधिवक्ता की मौत हो गई। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। वहीं गांव में माहौल बिगड़ने की स्थिति देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सारा विवाद 9 बीघा जमीन को लेकर चल रहा था। 4 मिनट के लाइव वीडियो में अधिवक्ता के भतीजे विश्वास मिश्रा को खेत की जुताई करते देखा जा सकता है। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और गाली-गलौज शुरू हो जाती है। मारपीट के दौरान अधिवक्ता खुद भी लाठी लेकर बचाव करते दिखाई दे रहे हैं। घटना के कुछ मिनट बाद पुलिस के पहुंचने का भी दावा किया जा रहा है, जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग मौके से फरार हो जाते हैं। देखें 3 तस्वीरें विस्तार से जानें अब तक का मामला घटना करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के सुदाई पुरवा गांव की है। जहां 67 वर्षीय सुभाष चंद्र मिश्रा लखनऊ हाईकोर्ट में प्रशासनिक अधिवक्ता रहे हैं। और अवध बार एसोसिएशन के मंत्री भी रह चुके हैं। उनके दो बेटे हैं—बड़ा बेटा अभिषेक मिश्रा भी हाईकोर्ट में अधिवक्ता हैं, जबकि छोटा बेटा अनुराग मिश्रा खेती-बाड़ी संभालता है। परिजनों के मुताबिक, यह विवाद गांव के पूर्व प्रधान हरिशरण मिश्रा से 9 बीघा जमीन को लेकर चल रहा था। कोर्ट का फैसला सुभाष चंद्र मिश्रा के पक्ष में आया था। आदेश की प्रति लेकर वह एक दिन पहले करनैलगंज कोतवाली भी गए थे और पुलिस को सूचित किया था कि वह अगले दिन जमीन पर कब्जा लेने जाएंगे। गंभीर चोट से हुई मौत पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, सुभाष चंद्र मिश्रा की मौत सिर में गंभीर चोट लगने से हुई। शरीर पर कुल आठ चोटों के निशान मिले हैं। दो डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम किया। रिपोर्ट में बताया गया कि सिर में चोट से खून जम गया था, जिससे नसें काम करना बंद कर गईं और इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस जांच और गिरफ्तारी करनैलगंज कोतवाली पुलिस ने भतीजे विश्वास मिश्रा की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अन्य की तलाश में टीमें दबिश दे रही हैं। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात है। करनैलगंज कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय के अनुसार, दो वीडियो सामने आए हैं, एक में कोई विवाद स्पष्ट नहीं है, जबकि दूसरे में विवाद और ट्रैक्टर चलाते एक व्यक्ति को देखा जा सकता है। पुलिस वीडियो की सत्यता और क्रम की जांच कर रही है। वकीलों में आक्रोश, विधायक का बयान घटना के बाद अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश है। उन्होंने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए और निष्पक्ष जांच की मांग की। कटरा बाजार से भाजपा विधायक बावन सिंह भी मौके पर पहुंचे। उनका एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें वह अधिवक्ताओं से हाईकोर्ट में आंदोलन करने की बात कहते दिख रहे हैं। हालांकि पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के आश्वासन के बाद स्थिति कुछ शांत हुई। भाई के कान के पास से निकल गई गोली अनुराग ने बताया कि रविवार को जैसे ही वे लोग खेत पर पहुंचे, आरोपियों ने हमला कर दिया। लाठी-डंडों से पिटाई की गई और फायरिंग भी की गई। गोली उनके भाई के कान के पास से निकल गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि घटना में 20 से 30 लोग शामिल थे। उन्होंने सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है। एएसपी पश्चिमी राधेश्याम राय ने बताया- वकील के भतीजे विश्वास चंद्र की शिकायत पर 4 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 2 आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात है। ------------------------ ये खबर भी पढ़िए… कासगंज में पत्नी, 3 बच्चों की हत्या कर जान दी:बच्चों को जहर देकर पत्नी का गला काटा; 3 दिन घर में पड़ी रहीं लाशें कासगंज में पत्नी और बच्चों की हत्या के बाद पति फंदे से झूल गया। उसने पहले बच्चों को जहर दिया और फिर पत्नी का गला काट दिया। तीन दिन तक शव घर में पड़े रहे और किसी को इसकी जानकारी नहीं हुई। पड़ोसियों के मुताबिक, घटना का पता उस वक्त चला, जब शनिवार शाम एक युवक शादी का कार्ड देने घर गया। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    इतनी घटिया क्वालिटी की सड़क! BJP विधायक ने फावड़े से खोद डाली
    Next Article
    रेवाड़ी में कंपनी कर्मी ने फंदा लगाकर किया सुसाइड:पुलिस ने खिड़की तोड़कर निकाला शव, अंदर बज रहे थे गाने, यूपी का रहने वाला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment