Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रेवाड़ी में कंपनी कर्मी ने फंदा लगाकर किया सुसाइड:पुलिस ने खिड़की तोड़कर निकाला शव, अंदर बज रहे थे गाने, यूपी का रहने वाला

    11 hours ago

    1

    0

    रेवाड़ी जिले के गांव मालपुरा में कंपनी कर्मी ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सोमवार सुबह रूममेट को फांसी के फंदे पर लटकता मिला। जिससे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद धारूहेड़ा सेक्टर-6 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। अंदर से दरवाजा बंद मिला, तो पुलिस ने खिड़की तोड़कर शव को बाहर निकाला। अंदर में कमरे में गाने बज रहे थे और गौतम का शव फंदे से लटक हुआ था। घर पर अकेला था गौतम जानकारी के अनुसार गौतम एक कंपनी में काम करता था। मूलरूप से यूपी इटावा के गांव पृथ्वीपुर के गौतम गांव मालपुरा में एक अन्य युवक के साथ किराए पर रहता था। रूममेट रविवार को एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए चला गया। रात को गौतम कमरे पर अकेला था। इसी दौरान उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सोमवार सुबह जब गौतम देर तक कमरे से बाहर नहीं निकला, तो पड़ोसियों ने खिड़की से अंदर झांककर देखा, तो शव फंदे पर लटकता मिला। मानसिक रूप से था परेशान बताया जाता है कि गौतम पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान था। माना जा रहा है कि इसी परेशानी के चलते उसने रात को फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। धारूहेड़ा सेक्टर 6 थाना पुलिस का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही वास्तविकता सामने आ पाएगी। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में हाईकोर्ट वकील की हत्या से पहले का VIDEO:नौ बीघे जमीन पर कब्जे की लड़ाई; हॉकी-डंडे चले; आवाज आई- ट्रैक्टर चढ़ा दिया
    Next Article
    भगवान श्रीराम केवल राजधर्म के प्रतीक नहीं हैं:जगदगुरु रत्नेश प्रपन्नाचार्य बोले- वे गुरुभक्ति, मर्यादा, शौर्य और लोककल्याण के जीवंत आदर्श

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment