Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में हाईस्कूल की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा:191 केंद्रों पर सघन चेकिंग के बाद प्रवेश की अनुमति, सीसीटीवी कैमरे से निगरानी

    3 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले में आज यूपी बोर्ड की हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान परीक्षा आयोजित की जा रही है। प्रथम पाली में 50,375 परीक्षार्थियों को 151 केंद्रों पर यह परीक्षा देनी हैं। परीक्षा देने पहुंच रहे परीक्षार्थियों की लंबी-लंबी लाइन लगी हुई है। सघन चेकिंग के बाद परीक्षार्थियों को एग्जाम सेंटर के अंदर प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। पेन, आधार कार्ड, प्रवेश पत्र के अलावा अन्य कोई भी सामग्री एग्जाम सेंटर के अंदर ले जाने की अनुमति इस बार नहीं दी गई है। नकलविहीन और शांतिपूर्ण परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है। इसके अतिरिक्त, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक और अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक भी परीक्षा प्रक्रिया पर नजर रख रहे हैं। गोंडा पुलिस प्रशासन ने परीक्षा को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। इसमें 17 थानाध्यक्ष, दो अपर पुलिस अधीक्षक, पांच क्षेत्राधिकारी और 500 से अधिक पुलिसकर्मी शामिल हैं, जिनकी ड्यूटी लगाई गई है। इस वर्ष गोंडा जिले को अतिसंवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। इसके मद्देनजर, यूपी एसटीएफ और स्थानीय एलआईयू विभाग भी सभी 151 परीक्षा केंद्रों पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। जिला प्रशासन ने 14 केंद्रों को संवेदनशील और तीन को अतिसंवेदनशील घोषित किया है, जहां अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। इस बार परीक्षा ड्यूटी में तैनात 4,700 कक्ष निरीक्षकों को पहली बार क्यूआर कोड (QR code) युक्त परिचय पत्र जारी किए गए हैं, जो सुरक्षा व्यवस्था का एक नया पहलू है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कड़ी सुरक्षा में हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान की परीक्षा शुरू:जालौन में 72 केंद्रों पर 19,070 परीक्षार्थी हो रहे शामिल
    Next Article
    Vada Pav Girl: 'बहुत जल्दी सच सामने आएगा...', पति संग विवाद और गैर मर्द संग रोमांस के बीच बोलीं वड़ा पार्व गर्ल, हिजाब वाली VIDEO पर भी दी सफाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment