Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में झाड़ियों में मिली महिला की लाश:मौत का कारण स्पष्ट नहीं, जांच के लिए भेजा, चोट का कहीं कोई निशान नहीं

    2 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र में बीते शनिवार को पाठक पुरवा और नई बस्ती रेलवे क्रॉसिंग के पास एक 40 वर्षीय महिला का शव झाड़ियों में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। पुलिस ने महिला की पहचान के लिए लगातार प्रयास किए, लेकिन 72 घंटे बीत जाने के बाद भी उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। इसके बाद नगर कोतवाली पुलिस ने बिना पहचान के ही देर रात शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। रिपोर्ट में मृतक महिला के शरीर पर चोट के कोई निशान भी नहीं मिले हैं। मौत का कारण स्पष्ट न होने के कारण पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने महिला का बिसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा है। बिसरा रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चल पाएगा। पुलिस शनिवार से ही सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से महिला की पहचान करने का प्रयास कर रही है। अब गोंडा सहित आसपास के थानों में भी महिला की तस्वीरें भेजी गई हैं ताकि उसकी पहचान सुनिश्चित की जा सके। दरअसल, बीते शनिवार को स्थानीय लोगों ने झाड़ियों में महिला का शव देखकर तत्काल पुलिस को सूचना दी थी। सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक (प्रशिक्षु) प्रदीप कुमार, सीओ नगर आनंद राय और गोंडा नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी मौके पर पहुंचे थे। गोंडा नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि 72 घंटे तक पहचान न होने पर शव का पोस्टमार्टम कराया जाता है। उन्होंने पुष्टि की कि पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। इसीलिए बिसरा को प्रिजर्व करके जांच के लिए भेजा गया है। बिसरा रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। पहचान के लिए सभी थानों में गोंडा सहित अन्य जिलों के भी भेजी गई है पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रक में सरकारी किताबों के मिलने का मामला:कबाड़ी-ट्रक चालक की तलाश में जुटी पुलिस, शिक्षा विभाग कर रहा जांच
    Next Article
    संभल में बदायूं के बुजुर्ग की मौत:एक ही बाइक से गमी में शामिल होने जा रहे थे तीन भाई, बोलेरो ने रौंदा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment