Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रक में सरकारी किताबों के मिलने का मामला:कबाड़ी-ट्रक चालक की तलाश में जुटी पुलिस, शिक्षा विभाग कर रहा जांच

    2 hours ago

    1

    0

    बहराइच जिले के रामगांव में एक कबाड़ी के गोदाम से सरकारी किताबें मिलने के मामले में जांच जारी है। पुलिस कबाड़ी और ट्रक चालक की तलाश कर रही है, जबकि शिक्षा विभाग यह पता लगा रहा है कि इतनी बड़ी संख्या में ये किताबें जिले में कैसे पहुंचीं। यह घटना तीन दिन पहले रामगांव थाना क्षेत्र के मेंटुकहा चौराहे पर स्थित दिलशाद कबाड़ी के गोदाम पर हुई थी। यहां एक ट्रक में प्राथमिक और जूनियर स्कूलों में मुफ्त बांटी जाने वाली पचास हजार से अधिक सरकारी किताबें मिली थीं, जिससे हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर ट्रक को जब्त कर लिया था। हालांकि, इस दौरान कबाड़ी और ट्रक चालक फरार हो गए। जिलाधिकारी के आदेश पर शिक्षा विभाग इस मामले की जांच कर रहा है। बेसिक शिक्षा अधिकारी की तहरीर पर रामगांव पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कबाड़ी व चालक की तलाश में जुटी है। रामगांव थाना प्रभारी गुरु सेन सिंह ने बताया कि जब्त किया गया ट्रक मुरादाबाद निवासी जाने आलम का है। उनसे संपर्क करने पर पता चला कि अमरोहा के ट्रांसपोर्टर आसिम ने पुरानी किताबों को बहराइच से काशीपुर भेजने के लिए बुक किया था। बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष सिंह ने जानकारी दी कि इन किताबों के स्रोत की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले में किताबों का स्टॉक पूरा है और जांच में कुछ समय लग सकता है। अन्य जनपदों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'सरकार के इशारे पर पुलिस ने बल प्रयोग किया':लखनऊ में कांग्रेस का सत्याग्रह, अजय राय बोले- प्रदेशभर में आंदोलन होगा
    Next Article
    गोंडा में झाड़ियों में मिली महिला की लाश:मौत का कारण स्पष्ट नहीं, जांच के लिए भेजा, चोट का कहीं कोई निशान नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment