Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में कौड़िया थाना अध्यक्ष तेज प्रताप सिंह हटाए गए:जितेंद्र सिंह बनाए गए नए थाना अध्यक्ष, तेज प्रताप सिंह विशेष जांच प्रकोष्ठ प्रभारी नियुक्त।

    21 hours ago

    1

    0

    गोंडा पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने जिले की कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए दो निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। कौड़िया थाना अध्यक्ष तेज प्रताप सिंह को पद से हटाकर प्रभारी विशेष जांच प्रकोष्ठ, गोंडा बनाया गया है। उनकी जगह पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक जितेंद्र सिंह को कौड़िया थाने का नया प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। पुलिस अधीक्षक को तेज प्रताप सिंह के खिलाफ लगातार लापरवाही की शिकायतें मिल रही थीं। इसके अतिरिक्त, तेज प्रताप सिंह कुछ अस्वस्थ भी चल रहे थे, जिसके चलते उन्हें कौड़िया थाना अध्यक्ष के पद से हटा दिया गया। जितेंद्र सिंह को कार्यभार सौंपते समय पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने निर्देश दिए कि उनकी पहली प्राथमिकता जनता की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करना होगी। साथ ही आपराधिक घटनाओं पर कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने भ्रष्टाचार के प्रति उत्तर प्रदेश सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत किसी भी प्रकार की लापरवाही या भ्रष्टाचार मिलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी। जितेंद्र सिंह ने तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश मिलने के बाद कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता सरकार की जीरो टॉलरेंस नीतियों के साथ काम करना होगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसी भी फरियादी को कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी और उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा के पूर्व विधायक समेत चार बरी:फिरोजाबाद में 19 साल पुराने छात्रसंघ चुनाव मामले में कोर्ट ने सुनाया फैसला
    Next Article
    बेटे की मौत पर बहू के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा:महिला और उसके जीजा पर प्रताड़ना व लापरवाही का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment