Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में लापरवाही पर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई:आर.डी.पांडेय मेमोरियल हॉस्पिटल सील, नवजात की हुई थी मौत

    3 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले में स्वास्थ्य विभाग ने इलाज में लापरवाही के आरोप में एक निजी अस्पताल को सील कर दिया है। आर.डी.पांडेय मेमोरियल हॉस्पिटल एवं जच्चा बच्चा केंद्र कटरा बाजार पर नवजात शिशु की मौत के बाद यह कार्रवाई की गई है। यह घटना तब सामने आई जब भगहरिया पूरे मिताई निवासी घनश्याम मौर्य ने शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि चार दिन पहले वह अपनी पत्नी सोनी मौर्या को डिलीवरी के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुबहा बाजार ले गए थे। वहां तैनात शीलू श्रीवास्तव ने उन्हें आर.डी.पांडेय मेमोरियल हॉस्पिटल रेफर किया, जहां सोनी का बड़ा ऑपरेशन किया गया। घनश्याम मौर्य के अनुसार, ऑपरेशन के बाद अस्पताल संचालक ने बताया कि बच्चे ने गंदा पानी पी लिया है और उसे ऑक्सीजन की जरूरत है। घनश्याम ने बच्चे की हालत बिगड़ने पर गोंडा रेफर करने का अनुरोध किया, लेकिन अस्पताल ने ऐसा नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल में चार घंटे तक बच्चे का इलाज किया गया, जिसके बाद लापरवाही के कारण उनके नवजात बच्चे की मौत हो गई। इस शिकायत के आधार पर गोंडा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. संतलाल ने मामले की जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए थे। एडिशनल सीएमओ डॉ. आदित्य वर्मा के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच की और अस्पताल को सील कर दिया। डॉ. वर्मा ने बताया कि जांच में नवजात बच्चे के इलाज और डिलीवरी में लापरवाही पाई गई, जिसके कारण उसकी मौत हुई। अस्पताल संचालक को बिना कानूनी प्रक्रिया के ताला न खोलने की हिदायत दी गई है, अन्यथा गंभीर कार्रवाई की जाएगी। आगे की जांच जारी है। लगातार पूरे जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा अभियान चला करके इसी तरीके से कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूजीसी बिल पर रोक के खिलाफ भीम आर्मी का प्रदर्शन:बहराइच में कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतर की नारेबाजी
    Next Article
    रामपुर में अधिवक्ता की हत्या पर ललितपुर में आक्रोश:वकीलों ने 50 लाख मुआवजे, गिरफ्तारी और प्रोटेक्शन एक्ट की मांग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment