Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में पेट्रोल न देने पर सेल्समैनों को पीटा:3 नामजद समेत 7 पर केस; बोतल और बाइक में 100 रुपए का पेट्रोल मांगने पर विवाद

    2 hours ago

    2

    0

    गोंडा जिले में पेट्रोल पंप कर्मचारियों से मारपीट के मामले में तीन नामजद और चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी की कार्रवाई तेज कर दी है। मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के गल्ला मंडी स्थित महादेव फिलिंग स्टेशन का है। घटना के संबंध में पेट्रोल पंप मालिक आशीष मिश्रा ने बताया कि 27 मार्च की रात करीब 10:15 बजे कुछ युवक पंप पर तेल लेने पहुंचे थे। आरोप है कि वे 30 रुपए का पेट्रोल बोतल में और 70 रुपए का बाइक में भरवाना चाहते थे। उस समय पंप पर तेल खत्म होने के कारण सेल्समैन मुकेश कुमार और मुकेश तिवारी ने पेट्रोल देने से मना कर दिया। ढाबे पर खाना खाते समय किया हमला आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर युवकों ने कर्मचारियों को सबक सिखाने की योजना बनाई। रात करीब 12 बजे, जब दोनों सेल्समैन डीजल डिपो के पास एक ढाबे पर खाना खाने गए, तभी आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। बताया गया कि ढाबे के अंदर खाना बनाने के सामान से भी मारपीट की गई, जिससे दोनों कर्मचारियों को चोटें आईं। 3 नामजद, 4 अज्ञात पर दर्ज हुआ मुकदमा पेट्रोल पंप मालिक की तहरीर पर राज सोनी, हर्षित गुप्ता, राहुल नाग और चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच मिश्रौलिया चौकी प्रभारी अंकित सिंह को सौंपी है। CCTV फुटेज से पहचान, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी पुलिस ने वायरल सीसीटीवी फुटेज और दर्ज मुकदमे के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी शुरू कर दी है। नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगाई गई हैं। उन्होंने कहा कि अज्ञात आरोपियों की पहचान भी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की जा रही है और सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार का इनामी गिरफ्तार:दुधारा पुलिस ने न्यायालय में पेश कर भेजा जेल
    Next Article
    लखनऊ में बूथ स्तर तक सुनी गई ‘मन की बात’:डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- प्रधानमंत्री ने देशवासियों में साहस भरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment