Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में रुपये लेन-देन को लेकर दो गुटों में मारपीट-CCTV:घर में घुसकर लाठी-डंडे और धारदार हथियारों से हमला, तीन घायल

    4 hours ago

    2

    0

    गोंडा जिले में करनैलगंज कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नगवा कला में आज बुधवार सुबह 7.58 बजे करीब आइसक्रीम के बकाए रुपये के लेन-देन को लेकर दो गुटों में आपसी कहासुनी के बाद लाठी- डंडे और धारदार हथियार से जमकर मारपीट किए जाने का गंभीर मामला समय है। यह मारपीट की पूरी घटना पीड़ित श्रीकांत के घर के अंदर लगी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है जिसका वीडियो आज बुधवार दोपहर 12 बजे सामने आया है। जहां एक साथ 8 से 10 लोग लाठी-डंडा लेकर के आकार पीड़ित श्रीकांत और उनके परिजनों के साथ जमकर मारपीट कर रहे हैं। मारपीट की घटना में पीड़ित श्रीकांत,श्रवण और उमेश को गंभीर चोटे आई हैं इसके साथ ही साथ घर की गीता देवी को भी गंभीर चोट आई है। पूरे मामले को लेकर के जांच शुरू जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करनैलगंज में भर्ती कराया गया है जहां डॉक्टर द्वारा इलाज किया जा रहा है। सीसीटीवी वीडियो और तहरीर के आधार पर करनैलगंज कोतवाली पुलिस ने पूरे मामले को लेकर के जांच शुरू कर दी है। ​दरअसल नगवा कला निवासी श्रीकांत पुत्र श्रवण कुमार ने करनैलगंज कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि रुपये के लेन-देन को लेकर गांव के ही विपक्षी धर्मेंद्र,रामविलास,घनश्याम,प्रदीप,सोनू, चंदन और आशा देवी सहित कई लोग एक राय होकर लाठी-डंडे, बांका और फरसा लेकर गाली-गलौज करते हुए उनके घर में घुस आए।​ आरोप है कि दबंगों ने घर के भीतर घुसकर जानलेवा हमला बोल दिया। शोर सुनकर जब प्रार्थी के पिता श्रवण कुमार,माता गीता देवी और परिजन उमेश व छविराम बीच-बचाव करने दौड़े, तो हमलावरों ने उन पर भी धारदार हथियारों और लाठी-डंडों से प्रहार कर दिया। हमले में श्रवण और उमेश के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं,जबकि गीता देवी को भी लात-घूंसों और लाठियों से बेरहमी से पीटा गया। वहीं करनैलगंज कोतवाल अभय सिंह ने बताया कि सुल्तानपुर आइसक्रीम फैक्ट्री के मालिक जनार्दन यादव श्रीकांत के घर आए हुए थे और यहीं पर रुके हुए थे। दोनों गुटों के बीच मारपीट हुआ विपक्षी लोगों को लगा कि श्रीकांत ने ही जनार्दन यादव को 78000 जो बकाया है उसे मांगने के लिए बुलवाए हैं। इसी बात को लेकर इन दोनों गुटों के बीच मारपीट हुआ है पीड़ित श्रीकांत और विपक्षी सोनू भी जनार्दन यादव के फैक्ट्री में एक साथ काम करते थे। श्रीकांत और विपक्षी लोगों का एक साल पहले भी जमीन विवाद को लेकर के मारपीट हुआ था उसे मामले में भी मुकदमा दर्ज है इस मामले में भी मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलरामपुर में सामूहिक रूप से मनाया भाई दूज:भगवतीगंज चौराहे पर महिलाओं ने की पूजा-अर्चना, भाइयों की लंबी उम्र की कामना
    Next Article
    जहांगीराबाद में निकली महाकाली की शोभायात्रा:डॉ. सुविन भारद्वाज बोले-धार्मिक आयोजन समाज में एकता और भाईचारा बढ़ाते हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment