Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में राष्ट्रीय छात्र पंचायत के कार्यकर्ताओं ने सिर मुंडवाया:गोंडा में 114 साल पुराने पुल के निर्माण को लेकर प्रदर्शन, कहा-CM को भेजेंगे बाल

    11 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले में 114 साल पुराने बिसुही पुल के निर्माण की मांग को लेकर राष्ट्रीय छात्र पंचायत के कार्यकर्ताओं ने अनोखा प्रदर्शन किया। बीते 14 दिनों से चल रहे इस विरोध प्रदर्शन के तहत आज कार्यकर्ताओं ने अपना सिर मुंडवाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बाल भेजने का फैसला किया है। यह प्रदर्शन बिसुही पुल के नीचे बैठकर किया गया, जहां एक नाई को बुलाकर लगभग एक दर्जन कार्यकर्ताओं ने अपने सिर मुंडवाए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो वे और बड़ा आंदोलन करेंगे। राष्ट्रीय छात्र पंचायत के गोंडा जिला उपाध्यक्ष युगांक मिश्रा ने बताया कि यह उनके आंदोलन का 14वां दिन है। उन्होंने जानकारी दी कि हजारों की संख्या में मुख्यमंत्री को पत्र लिखे जा चुके हैं और 12,000 से अधिक लोगों ने इस मांग के समर्थन में हस्ताक्षर किए हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई है। बालों को देखकर सीएम समझेंगे मिश्रा ने कहा- आज हम लोगों ने अपने सिर के बाल मुंडवाए हैं और हम यह बाल मुख्यमंत्री को अर्पित कर रहे हैं। हमारी उम्मीद है कि इन बालों को देखकर ही सही, मुख्यमंत्री हमारे दर्द को समझेंगे और इस पुल का निर्माण करवाएंगे।" मोहनपुर निवासी भूपेन तिवारी ने अपनी समस्या बताते हुए कहा कि वह प्रतिदिन इस पुल से होकर अपनी निजी कंपनी में नौकरी पर जाते हैं और घंटों जाम में फंसे रहते हैं, जिससे उनकी सैलरी भी कटती है। उन्होंने छात्र पंचायत के समर्थन में अपने सिर के बाल मुंडवाए। तिवारी ने अपने मुंडवाए हुए बाल अधिकारियों को समर्पित करते हुए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से जल्द से जल्द पुल निर्माण करवाने की मांग की। इस अवसर पर अभिषेक वर्मा, आदित्य द्विवेदी, हिमांशु मिश्रा, सरताज, शहजादा, शुभम, अमन शर्मा सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पंकज धवरैया का धरना जारी:यूजीसी बिल और एससी-एसटी एक्ट के विरोध में धरना, प्रशासन ने लगवाए सीसीटीवी कैमरे
    Next Article
    सिंचाई विभाग के कर्मी के घर से लाखों की चोरी:सरोजनी नगर में 10 लाख रुपए का सामान गायब, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment