Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिंचाई विभाग के कर्मी के घर से लाखों की चोरी:सरोजनी नगर में 10 लाख रुपए का सामान गायब, पुलिस जांच में जुटी

    10 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के सरोजनी नगर थाना क्षेत्र में सिंचाई विभाग के एक कर्मचारी के बंद घर से लगभग 10 लाख रुपये की चोरी का मामला सामने आया है। यह घटना करीब एक माह पहले हुई थी, जिसकी रिपोर्ट अब पीड़ित द्वारा दर्ज कराई गई है। न्यू बेहसा, सरोजनी नगर निवासी सुरेश कुमार सिंह प्रतापगढ़ में सिंचाई विभाग में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि पिछले महीने वह अपने परिवार के साथ पैतृक गांव प्रतापगढ़ गए थे, जिसके कारण घर बंद था। सुरेश के अनुसार, 13 जनवरी की रात करीब 11 बजे उनके पड़ोसी ने घर का ताला टूटा हुआ देखा। उन्होंने तत्काल सुरेश और डायल 112 पर इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और कमरों में हुई चोरी का वीडियो बनाकर वापस चली गई। अगले दिन, 14 जनवरी की सुबह जब सुरेश अपने घर पहुंचे, तो स्थिति देखकर हैरान रह गए। चोरों ने मुख्य गेट से लेकर अंदर के दरवाजों तक की इंटरलॉकिंग तोड़ दी थी। अलमारी, तिजोरी और कबर्ड के ताले भी टूटे हुए थे। चोर एक लाख रुपये नकद और लगभग 10 लाख 20 हजार रुपये के आभूषण ले गए। घर में लगा सीसीटीवी का डीवीआर भी गायब था। सरोजनी नगर पुलिस ने बताया कि पीड़ित द्वारा ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई गई है। इस शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में राष्ट्रीय छात्र पंचायत के कार्यकर्ताओं ने सिर मुंडवाया:गोंडा में 114 साल पुराने पुल के निर्माण को लेकर प्रदर्शन, कहा-CM को भेजेंगे बाल
    Next Article
    लखनऊ में बिजली कर्मियों ने पुलिस मुर्दाबाद के लगाए नारे:विकासनगर थाने पहुंचे, बोले अपराधियों को संरक्षण क्यों? गिरफ्तारी अब तक क्यों नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment