Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पंकज धवरैया का धरना जारी:यूजीसी बिल और एससी-एसटी एक्ट के विरोध में धरना, प्रशासन ने लगवाए सीसीटीवी कैमरे

    13 hours ago

    1

    0

    हाथरस में राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के अध्यक्ष पंकज धवरैया का यूजीसी बिल और एससी-एसटी एक्ट के विरोध में धरना 14वें दिन भी जारी है। वे कंचन नगर स्थित अपने निवास के बाहर धरने पर बैठे हैं। गत दिवस उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद चिकित्सकों ने उनका इलाज किया। अब उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। इधर, प्रशासन ने पंकज धवरैया और उनके समर्थकों की निगरानी के लिए धरना स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए हैं। खुफिया तंत्र भी बेहद सक्रिय है। पंकज ने बताया कि उन्होंने 14 दिन पूर्व यूजीसी बिल और एससी-एसटी एक्ट के विरोध में पदयात्रा की अनुमति मांगी थी। प्रशासन द्वारा अनुमति न दिए जाने के बाद से वे लगातार धरना दे रहे हैं। पंकज बोले धरना समाप्त करने हो रही साजिश.. उनका आरोप है कि उनके धरने को समाप्त करने के लिए लगातार 'साजिशें' हो रही हैं। प्रशासन चाहता है कि वे धरना समाप्त कर दें, लेकिन उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें लगातार व्यापक जन समर्थन मिल रहा है। इधर, आज भी काफी लोग उन्हें समर्थन देने के लिए धरना स्थल पर पहुंचे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महोबा में सियार का महिला पर हमला, अस्पताल में भर्ती:हाथों को जबड़ों में लेकर घसीटा, परिजनों ने पीटकर मारा
    Next Article
    गोंडा में राष्ट्रीय छात्र पंचायत के कार्यकर्ताओं ने सिर मुंडवाया:गोंडा में 114 साल पुराने पुल के निर्माण को लेकर प्रदर्शन, कहा-CM को भेजेंगे बाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment