Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में सावन के तीसरे सोमवार पर भारी भीड़:श्रद्धालु रात 1 बजे से कर रहे जलाभिषेक, मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़

    3 hours ago

    1

    0

    गोंडा में आज सावन के तीसरे सोमवार पर जिले के सभी प्रमुख और ऐतिहासिक शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। भक्तगण सोमवार तड़के 1 बजे से ही जलाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद ले रहे हैं।।खरगूपुर स्थित एशिया के सबसे ऊंचे शिवलिंग वाले बाबा पृथ्वीनाथ मंदिर में भक्तों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। यहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रात्रि 1 बजे से ही जलाभिषेक शुरू हो गया था। अब तक 40 हजार से अधिक श्रद्धालु बाबा पृथ्वीनाथ को जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना कर चुके हैं। मंदिर परिसर में अभी भी लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबी भक्तों की कतार लगी हुई है। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और ड्रोन कैमरों से लगातार निगरानी रखी जा रही है। बाबा पृथ्वीनाथ मंदिर में पड़ोसी देश नेपाल और आसपास के मंडल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु आकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। वहीं, जिला मुख्यालय स्थित बाबा दुःख हरण नाथ मंदिर पर भी भक्तों की भारी भीड़ देखी जा रही है। यहां सुबह 3 बजे से ही भक्तों ने जलाभिषेक करना शुरू कर दिया था। अब तक 20 हजार से अधिक श्रद्धालु यहां पूजा-अर्चना कर चुके हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए गुरु नानक चौराहे से बड़गांव तक मार्ग परिवर्तन (रूट डायवर्जन) भी किया गया है। 5 तस्वीरें देखिए- नगवा स्थित बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर पर भी सुबह 4 बजे से भक्तों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। यहां भी 25 हजार से अधिक श्रद्धालु जलाभिषेक कर चुके हैं। इसी तरह, बाबा कारोहानाथ मंदिर में भी तड़के सुबह 5 बजे से लगातार 20 हजार से अधिक श्रद्धालु जलाभिषेक कर चुके हैं। काफी संख्या में कावड़ में जल ले करके श्रद्धालु अयोध्या से पहुंचते हैं और यहां पर जलाभिषेक करके भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लेते हैं। इन मंदिरों में भी सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक के इंतजाम किए गए हैं यहां पर भी ड्रोन और सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जा रही है। गोंडा डीएम प्रियंका निरंजन ने बताया की आज सावन का तीसरा सोमवार है सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है। सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक इंतजाम किए गए सभी मंदिरों पर सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है जिनके द्वारा लगातार मंदिर पर साफ सफाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा ने कांग्रेस पर वंदे मातरम् अपमान का आरोप लगाया:बहराइच में युवा मोर्चा ने मशाल जुलूस निकाल प्रदर्शन किया
    Next Article
    पूजा पाठ पर आपत्ति, धर्म बदलने का दबाव... हिमांशी खुराना ने EX-बॉयफ्रेंड आसिम रियाज पर किए खुलासे, बोलीं- उस रात लगा कि जिंदगी का आखिरी दिन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment