Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में ट्रैक्टर मिक्सर पलटने से मजदूर की मौत:छत ढलाई के लिए जा रहे थे, एक घायल अस्पताल में भर्ती

    2 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले के खोड़ारे थाना क्षेत्र में एक ट्रैक्टर मिक्सर मशीन पलटने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। यह घटना बृहस्पतिवार सुबह करीब 8:30 बजे महुआ पाकड़ नबीनगर मोड़ पर हुई। मजदूर छत ढलाई का कार्य करने के लिए ट्रैक्टर मिक्सर मशीन पर सवार होकर जा रहे थे, तभी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में नरहरपुर निवासी निने पुत्र राम भरोसे की ट्रैक्टर मिक्सर मशीन के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा मजदूर भी दब गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। खोड़ारे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक यशवंत सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान निने उर्फ बृजलाल पुत्र भरोसे के रूप में हुई है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में अज्ञात वाहन ने बुजुर्ग को रौंदा:मौराँवा-पुरवा मार्ग पर शव मिला, वाहन घसीटकर ले गया
    Next Article
    कानपुर में 485 अस्पताल रजिस्टर्ड, 2000 से ज्यादा अवैध:19 घंटे की नवजात बच्ची के जिंदा जलने के बाद विभाग एक्शन में, 22 अस्पतालों को नोटिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment