Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा पहुंचे डिप्टी CM ब्रजेश पाठक:बोले- सपा सनातन विरोधी, अखिलेश यादव कान पकड़कर माफी मांगें

    8 hours ago

    2

    0

    गोंडा जिले के जयप्रभा ग्राम में चल रही राजन महाराज की श्रीराम कथा में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे जयप्रभा ग्राम के जानकीनगर पोखरा स्थित हेलीपैड पर पहुंचे। कार्यक्रम के आयोजक महंत आलोक दास जी महाराज ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद ब्रजेश पाठक श्री श्यामा-श्याम जी गौशाला पहुंचे, जहां उन्होंने गायों को गुड़ खिलाया और उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के 12 दिसंबर को प्रस्तावित अयोध्या दौरे को लेकर निशाना साधा। ब्रजेश पाठक ने कहा- समाजवादी पार्टी सनातन संस्कृति की घोर विरोधी पार्टी है। वह तुष्टीकरण की राजनीति करती रही है और आज भी कर रही है। चाहे अयोध्या जाएं, चाहे कृष्ण जन्मभूमि जाएं या काशी विश्वनाथ जाएं, लेकिन उन्हें यह स्पष्ट करना पड़ेगा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में कारसेवकों पर जो गोलियां चली थीं, उसके लिए माफी कब मांगेंगे। मैंने बार-बार यह बात कही है। उन्होंने आगे कहा- वास्तव में समाजवादी पार्टी यदि अपने चरित्र में परिवर्तन ला रही है और प्रभु राम की शरण में जाना चाहती है, तो सनातन संस्कृति का यह स्वभाव और हमारी परंपरा है कि हम सबको स्वीकार करते हैं और गलतियों को माफ करते हैं। प्रभु श्रीराम की शरण में जो भी आया है, प्रभु ने उसे अपनाया है। वे कान पकड़कर प्रभु श्रीरामलला के दरबार में माफी मांगें और कहें कि समाजवादी पार्टी की सरकारों में सनातन संस्कृति के खिलाफ जो काम हुए हैं, उनके लिए हम क्षमा मांगते हैं। प्रदेश में जो दंगे हुए, उनमें सनातन संस्कृति की हिंदू बेटियों के साथ जो अत्याचार हुआ, उसके लिए हम माफी मांगते हैं। दंगों में जिन भोले-भाले लोगों की जान गई, उसके लिए और कारसेवकों पर जो गोलियां चली थीं, उसके लिए भी माफी मांगें। मुझे लगता है कि समाजवादी पार्टी केवल बहुरूपिया रूप धारण करके वोट हासिल करने के लिए तरह-तरह के असफल प्रयास कर रही है।" उन्होंने कहा कि पूरा प्रदेश जानता है कि समाजवादी पार्टी गुंडों को प्रश्रय देती है और उन्हें आगे बढ़ाती है। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश को गुंडा स्टेट और अराजक प्रदेश बनाने का काम किया था। आज उत्तर प्रदेश में एक भी गुंडा-माफिया नहीं है। सब जेल में सड़ रहे हैं या अपने ठिकाने लग गए हैं। प्रदेश पूरी तरह प्रगति के पथ पर अग्रसर है। आजम-ओवैसी की दाल नहीं गलेगी आजम खान के बयान 'हम निपट लेंगे' पर पलटवार करते हुए ब्रजेश पाठक ने कहा, "आजम खान हों या ओवैसी, अब उत्तर प्रदेश में इनकी दाल गलने वाली नहीं है। उत्तर प्रदेश बदल चुका है। उत्तर प्रदेश आगे निकल चुका है। उसने रफ्तार पकड़ ली है और विकास की गति पकड़ चुका है।" बाबा रामदेव द्वारा धीरेंद्र शास्त्री को लेकर दिए गए बयान पर सीधे जवाब देने के बजाय उन्होंने राजनीतिक मुद्दे पर बात की। उन्होंने कहा, "देखिए, आप अच्छी तरह समझते हैं कि उत्तर प्रदेश जिस ढंग से बदला है, आज समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के इंडी गठबंधन के लोग जिस तरह गलबहियां डालकर चुनाव लड़ने का असफल प्रयास कर रहे हैं, वे प्रदेश में कभी सफल नहीं होंगे। तीसरी बार फिर प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी।" गोंडा के सीएमओ पर लगे गंभीर आरोपों को लेकर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मामले में सख्त कार्रवाई होगी। जो भी दोषी होगा, उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी। सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात डिप्टी सीएम के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। हेलीपैड से लेकर कथा स्थल तक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखने के लिए ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों की भी मदद ली जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्वास्थ्य-शिक्षा और अवैध-खनन को लेकर सपा ने सरकार को घेरा:बांदा में किसानों को खाद-बीज और सिंचाई की समस्या, जिलाध्यक्ष ने दी आंदोलन की चेतावनी
    Next Article
    बंद मकानों की रेकी कर चोरी करने वाले दो गिरफ्तार:पिकअप से करते थे वारदात, अन्य की तलाश जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment