Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Shenzhou-24 मिशन से चीन के स्पेस स्टेशन जाएगा पहला विदेशी एस्ट्रोनॉट, पाक नागरिक शामिल

    1 hour from now

    1

    0

    चीन ने इस सप्ताह प्रक्षेपित होने वाले अपने अंतरिक्ष यान शेनझोउ-24 के चालक दल की मंगलवार को घोषणा की। इस मिशन के तहत एक पाकिस्तानी अंतरिक्ष यात्री चीन के अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचने वाला पहला विदेशी अंतरिक्ष यात्री बनेगा। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, चीन की मानवयुक्त अंतरिक्ष एजेंसी ने घोषणा की कि पाकिस्तानी अंतरिक्ष यात्री मुहम्मद जीशान अली अपने चीनी सहयोगियों तांग होंगबो और वू यी के साथ इस मिशन में शामिल होंगे।अंतरिक्ष यान को बुधवार सुबह उत्तर-पश्चिमी चीन के जिउक्वान उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से रवाना किया जाना है। सरकारी प्रसारक सीसीटीवी के अनुसार, पाकिस्तानी अंतरिक्ष यात्री पेलोड विशेषज्ञ के रूप में अल्पकालिक मिशन पर जाएंगे। कक्षा में रहने के दौरान वह मुख्य रूप से चीन और पाकिस्तान के बीच सहयोग के तहत होने वाले प्रयोगों के साथ-साथ दैनिक गतिविधियों की जिम्मेदारी संभालेंगे।सीसीटीवी ने बताया कि उनका मिशन जैव प्रौद्योगिकी और पदार्थों के क्षेत्र में चार वैज्ञानिक परियोजनाओं को पूरा करना है। वह प्रकाश संश्लेषण करने वाले सूक्ष्मजीवों पर कक्षा में एक प्रयोग भी करेंगे। प्रसारक के मुताबिक, अल्पकालिक मिशन पूरा करने के बाद वह शेनझोउ-23 अंतरिक्ष यान से पृथ्वी पर लौटेंगे।यह प्रक्षेपण चीन के मानवयुक्त अंतरिक्ष कार्यक्रम के इतिहास में चीनी और विदेशी अंतरिक्ष यात्रियों की पहली संयुक्त अंतरिक्ष उड़ान होगी। यह मिशन फरवरी 2025 में चीन और पाकिस्तान के बीच हुए समझौते का हिस्सा है। सीसीटीवी के अनुसार, पहली बार अंतरिक्ष यात्रा पर जा रहे वू यी और तांग के अन्य सहयोगियों के विपरीत तांग होंगबो इससे पहले दो अंतरिक्ष मिशनों में हिस्सा ले चुके हैं।वह चीन के तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन पर तीन बार पहुंचने वाले पहले अंतरिक्ष यात्री बनेंगे। चीन वर्ष 2030 तक पहली बार मानवयुक्त चंद्रमा अभियान के तहत अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा की सतह पर उतारने की तैयारी कर रहा है। अमेरिका को चीन का प्रमुख अंतरिक्ष प्रतिद्वंद्वी माना जाता है।अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने वर्ष 2028 में अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा की सतह पर उतारने का लक्ष्य रखा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जहाज में झांका तो हुआ बवाल, फिर आई सीक्रेट कॉल, कैसे बाल-बाल बचा भारत!
    Next Article
    Chicago Mayor Brandon Johnson ने Diwali को मान्यता देने का औपचारिक ऐलान किया

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment