Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एकतरफा प्यार में नानी-नाती का मर्डर:बदायूं में मासूम के सामने की हत्या, राज खुलने के डर से बच्चे का गला दबाया

    1 day ago

    6

    0

    बदायूं में नानी और नाती की हत्या के मामले का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया। पुलिस के मुताबिक, गांव के ही एक युवक ने एकतरफा प्यार में महिला और उसके 8 साल के नाती की गला दबाकर हत्या की थी। आरोपी 13 नवंबर की रात महिला से मिलने के लिए उसके घर गया था। वह महिला से शारीरिक संबंध बनाना चाहता था। महिला ने विरोध करते हुए शोर मचाया तो आरोपी ने उसकी गला दबा कर हत्या कर दी। इस दौरान बगल में सो रहा नाती जग गया। आरोपी को डर था कि बच्चा घटना के बारे में बता देगा, इसलिए उसने मासूम की भी हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि आरोपी वारदात के बाद दिल्ली चला गया था, जहां वह सिलाई का काम करता था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। मालमा जिला मुख्यालय से 28 किमी दूर बिनावर थाना क्षेत्र के कान्हा नगला गांव का है। बेटी सुबह चाय देने पहुंची तो बिस्तर पर मिले थे शव कान्हा नगला गांव की निवासी नियाज बानो (50) अपने घर में अकेली रहती थीं। उनकी बेटी हिना (27) का घर करीब 70 मीटर दूर है। हिना की शादी गांव के ही आरिफ (29) से हुई है। 13 नवंबर की रात हिना का 8 साल का बेटा अफाक खाना खाने के बाद अपनी नानी के पास सोने चला गया था। शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे जब हिना मां और बेटे को चाय देने पहुंचीं। देखा घर का मुख्य दरवाजा खुला हुआ था। अंदर कमरे में पहुंचीं तो मां और बेटे के शव बिस्तर पर पड़े मिले। दोनों के गले पर चोट के निशान थे। यह देखकर हिना की चीख निकल गई। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। महिला के कान से गायब थे कुंडल, दरवाजे पर मिली थी पायजेब घटना की सूचना पर बिनावर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची थी। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। जांच में नियाज बानो के कान से कुंडल गायब मिले, जबकि घर के दरवाजे पर एक पायजेब पड़ी थी। शुरुआती जांच में पुलिस ने लूटपाट के इरादे से हत्या की आशंका जताई थी। हालांकि, जांच आगे बढ़ने पर पुलिस को गांव के ही आजिम (24) उर्फ अजीम पुत्र जाकिर के बारे में जानकारी मिली। पूछताछ और छानबीन में सामने आया कि आरोपी आजिम, नियाज बानो से एकतरफा प्यार करता था और उनसे शारीरिक संबंध बनाना चाहता था। पहली बार घर पहुंचा तो मौजूद था नूरहसन एसएसपी के मुताबिक, आरोपी पहली बार नियाज बानो के घर पहुंचा तो वहां गांव का ही नूरहसन मौजूद था। इस पर नियाज बानो ने उससे थोड़ी देर बाद आने के लिए कहा। नूरहसन के जाने के बाद आजिम दोबारा घर आया और नियाज बानो के साथ छेड़छाड़ की। इस दौरान महिला ने विरोध करते हुए शोर मचाया तो आरोपी ने उनका गला दबाकर हत्या कर दी। शोर सुनकर नियाज बानो का नाती अफाक उठ गया। आरोपी को लगा कि बच्चा पूरी घटना देख चुका है और इसके बारे में दूसरों को बता देगा। इसी डर से उसने अफाक का भी गला दबाकर हत्या कर दी। दिल्ली भाग गया था आरोपी, वहीं करता था सिलाई का काम दोनों की हत्या के बाद आजिम गांव से दिल्ली चला गया। वहां रहकर सिलाई का काम कर रहा था। पुलिस ने जांच के दौरान उसका नाम सामने आने पर पुलिस ने उसे दिल्ली में उसके आवास से गिरफ्तार किया। एसएसपी अंकिता शर्मा के सामने पेश करने के बाद पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। एसएसपी ने बताया कि हत्याकांड का खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपए का इनाम दिया गया है। इसमें बिनावर थाना प्रभारी नीरज मलिक के साथ सर्विलांस और एसओजी टीम की विशेष भूमिका रही। नानी के पास सोने गया था इकलौता बेटा अफाक नियाज बानो के दो बेटे इमरान (23) और इरफान (25) हैं। दोनों दिल्ली में रहकर सिलाई का काम करते हैं। उनकी बेटी हिना की शादी गांव के ही आरिफ से हुई है। आरिफ भी दिल्ली में सिलाई का काम करता है। परिवार के मुताबिक, नियाज बानो अकेली रहती थीं। अकेलेपन के कारण वह अक्सर बेटी या नाती को अपने पास रोक लेती थी। अफाक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी तीन बहनें हैं। नानी के घर सोने गया अफाक एक रात में ही परिवार से हमेशा के लिए बिछड़ गया। इस दोहरे हत्याकांड ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया।
    Click here to Read more
    Next Article
    इंतेजामिया कमेटी ने विवादित स्थल की रंगाई-पुताई-मरम्मत की मांग उठाई:संभल में जफर अली ने ASI को पत्र लिखा, बोले- काम नहीं होने पर हाईकोर्ट जाएंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment