Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जहाज में झांका तो हुआ बवाल, फिर आई सीक्रेट कॉल, कैसे बाल-बाल बचा भारत!

    1 hour from now

    1

    0

    समंदर के बीचों-बीच एक ऐसा खतरनाक जहाज पकड़ा गया है जो अगर नहीं पकड़ा जाता तो भारत बहुत बड़ी मुश्किल में फंस जाता। यह भगवान का शुक्र है कि किसी अज्ञात ताकत ने करोड़ों भारतीयों को बचा लिया है। हैरानी की बात देखिए कि कई लोग तो अब यह दावा कर रहे हैं कि यह अज्ञात ताकत कहीं भारत ही तो नहीं है। दरअसल इंडोनेशिया की नौसेना ने चीन से बांग्लादेश जा रहे एक जहाज को दबोच लिया है। बांग्लादेश जा रहे इस चीनी जहाज में 405 टन सोडियम पर क्लोराइड मिला है। यह खतरनाक केमिकल अगर बांग्लादेशी जिहादियों के हाथ लग जाता, तो आप कल्पना भी नहीं कर सकते कि भारत को कितना नुकसान होता। इंडोनेशियाई नौसेना के एक अधिकारी के मुताबिक जब्त किए गए केमिकल से करीब 100 मिसाइलें बनाई जा सकती हैं। इस जहाज से लाखों बिना रजिस्ट्रेशन वाले 4G सिम कार्ड्स भी मिले हैं। यानी भारत के खिलाफ एक बहुत बड़ा षड्यंत्र होने वाला था। मगर किसी ने इंडोनेशिया की नौसेना को यह खबर दे दी कि जब यह जहाज आपके देश के पास आए तो उसे दबोच लेना। इसे भी पढ़ें: China में विदेशी एजेंसी के लिए जासूसी करने पर पूर्व अधिकारी को मिली मौत की सजाबहरहाल अब इस बात की जांच की जा रही है कि बांग्लादेश में यह सामान चीन से किसने मंगवाया था। हैरानी की बात देखिए कि चीन का यह जहाज बांग्लादेश के मोंगला बंदरगाह पर आने वाला था। बांग्लादेश का मोंगला बंदरगाह भारतीय सीमा से सिर्फ 80 कि.मी. दूर स्थित है। यह बांग्लादेशी जिहादी ना जाने 100 मिसाइलें बनाकर क्या करना चाहते थे। बहरहाल अब कई लोग दावा कर रहे हैं कि इंडोनेशिया की नौसेना को यह अज्ञात इंफॉर्मेशन हो सकता है भारत ने दी हो। क्योंकि भारत पहले चीन के ऐसे कई जहाजों को खुद दबोच चुका है। इसीलिए भारत की पैनी नजर चीन के जहाजों पर लगी रहती है। 2024 में भारत ने इसी एक चीनी जहाज को पकड़ा था। उस जहाज में भी ढाई हजार किलो से ज्यादा एक खतरनाक केमिकल था। जिसका इस्तेमाल आंसू गैस के गोले बनाने और प्रदर्शन कर रहे लोगों को तड़पाने के लिए किया जाता था। लेकिन ऐन वक्त पर भारतीय नौसेना ने इस चीनी जहाज को पाकिस्तान जाने से रोक दिया।इसे भी पढ़ें: Nepal के ताप्लेजुंग में 10 किमी गहराई पर था केंद्र, EMSC ने 5.3 बताई तीव्रतापाकिस्तान इस खतरनाक केमिकल का इस्तेमाल आजादी मांग रहे पीओके और बलूचिस्तान के प्रदर्शनकारियों के खिलाफ करने वाला था। मगर भारत ने पीओके और बलूचिस्तान के लोगों को बचा लिया। इसी तरह से 3 फरवरी 2020 को भारत ने एक और चीनी जहाज को पाकिस्तान जाने से रोक दिया था। उस जहाज में मिसाइल के हिस्से बनाने में इस्तेमाल होने वाली एक बड़ी मशीन मिली थी। 2025 में ऐसे तीन और चीनी जहाज पकड़े गए, जो ईरान को मिसाइल और बम बनाने का केमिकल पहुंचा रहे थे। इसके अलावा 2026 में तो सऊदी अरब पर हमला करने वाले हूं विद्रोहियों तक चीनी जहाज रॉकेट मोटर के हिस्से और मिसाइल को दिशा देने वाले पुरजे पहुंचाने वाला था। मगर यमन की सरकार ने उस चीनी जहाज को पकड़ लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Avengers Doomsday Final Trailer में दिखा मल्टीवर्स का धमाका, डॉक्टर डूम से भिड़ते नजर आए कैप्टन अमेरिका और एक्स-मेन
    Next Article
    Shenzhou-24 मिशन से चीन के स्पेस स्टेशन जाएगा पहला विदेशी एस्ट्रोनॉट, पाक नागरिक शामिल

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment