Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विदेशी महिला बंदियों के लिए Narela में अलग Detention Centre बनाएगी दिल्ली सरकार

    4 hours from now

    1

    0

    दिल्ली सरकार नरेला में महिला विदेशी नागरिकों के लिए एक समर्पित हिरासत केंद्र स्थापित करने पर काम कर रही है। इसके साथ ही, परिवारों को रखने के लिए एक केंद्र और एक प्रस्तावित खुली जेल भी बनाई जाएगी। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।प्रस्तावित केंद्र दिल्ली-हरियाणा सीमा के निकट लामपुर में स्थित मौजूदा हिरासत केंद्र के विस्तार का हिस्सा है। इस कदम का उद्देश्य निर्वासन या आव्रजन से संबंधित अन्य कार्यवाही के लंबित रहने के दौरान हिरासत में मौजूद महिलाओं को रखने के लिए उपयुक्त स्थान की कमी को दूर करना है। लामपुर हिरासत केंद्र में पांच ब्लॉक हैं और यह निर्णय लिया गया है कि पुरुष बंदियों को दो ब्लॉकों में तथा महिला बंदियों को एक ब्लॉक में रखा जाएगा।गृह विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चौथे ब्लॉक का उपयोग महिला कैदियों के लिए खुली जेल के रूप में किया जाएगा, जबकि शेष एक ब्लॉक का उपयोग प्रशासनिक ब्लॉक के रूप में किया जाना है। उन्होंने कहा कि इस पर अभी काम शुरू किया जाना है। अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में, जिन महिला विदेशी नागरिकों को हिरासत में रखने की आवश्यकता होती है, उन्हें सामुदायिक केंद्रों और आश्रय गृहों सहित अस्थायी केंद्रों में रखा जाता है।निर्मल छाया स्थित ऐसे ही एक केंद्र में लगभग 30 बंदियों को रखने की सीमित क्षमता है। हालांकि, हिरासत में रखे जाने वाली महिलाओं की संख्या कभी-कभी 70 से 80 तक पहुंच जाती है, जिससे उपलब्ध बुनियादी ढांचे पर दबाव पड़ता है और एक अलग केंद्र की आवश्यकता रेखांकित होती है। सेवा सदन परिसर में 18.5 एकड़ में फैले लामपुर हिरासत केंद्र में मुख्य रूप से पुरुष विदेशी नागरिकों को रखा जाता है।इस परिसर में लगभग पांच दशक पुरानी एक इमारत है और इसका प्रबंधन दिल्ली सरकार, विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) तथा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की भागीदारी से किया जाता है। वर्तमान में, इस केंद्र में 280 से अधिक पुरुष विदेशी नागरिक बंद हैं। इनमें बिना दस्तावेज वाले प्रवासी, शरण चाहने वाले लोग, शरणार्थी शामिल हैं, जो वीजा उल्लंघन या अपनी जेल की सजा पूरी करने के बाद निर्वासन की प्रतीक्षा कर रहे हैं।अधिकारियों ने कहा कि इस प्रस्ताव में लामपुर परिसर में महिलाओं को रखने के लिए स्थान सहित अतिरिक्त बुनियादी ढांचे की परिकल्पना की गई है। परिवार हिरासत केंद्र और खुली जेल विकसित करने के लिए पास के एक भूखंड का भी उपयोग किया जा सकता है। दिल्ली में हिरासत में लिए गए विदेशी नागरिकों में बड़ी संख्या बांग्लादेश के नागरिकों की है, जबकि नाइजीरियाई नागरिक एक अन्य महत्वपूर्ण समूह हैं।इसके अतिरिक्त, दिल्ली सरकार ने आगामी उच्च सुरक्षा वाली जेल के पास एक अन्य जेल विकसित करने के लिए नरेला में दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) से 27 एकड़ भूमि की मांग की है। प्रस्तावित जेल से क्षमता से अधिक भरी तिहाड़ जेल परिसर पर दबाव कम होने की उम्मीद है। एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा संबंधी चिंताओं के चलते इस क्षेत्र में बहुमंजिला जेल बनाने की पिछली योजना पर पुनर्विचार किया गया था।ये प्रस्ताव अभी योजना के चरण में हैं और आगे के विवरण की प्रतीक्षा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जेनसन हुआंग के चीन जाने के डर से बेचैन हो गए थे ट्रंप? अमेरिकी राष्ट्रपति ने खुद बताई पूरी बात
    Next Article
    Punjab Polls: नशाखोरी, भ्रष्टाचार, किसानों की समस्या, अकाली दल से गठबंधन के साथ अमित शाह ने पंजाब से किए ये 4 वादे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment