Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    किन्नर समाज को अपने ही सदस्य से जान का खतरा:बिट्टू किन्नर पर हत्या का आरोप, एसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई

    17 hours ago

    1

    0

    गाजीपुर जनपद में किन्नर समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर अपनी जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि उन्हें अपने ही समाज के बिट्टू किन्नर से जान का खतरा है, जो पूर्व में हत्या के मामले में आरोपी रह चुका है। किन्नर समाज की अध्यक्ष चांदनी किन्नर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एसपी को एक शिकायती प्रार्थना पत्र सौंपा। इसमें बताया गया कि बिट्टू किन्नर नामक एक शातिर अपराधी, जो पूर्व में गंगा किन्नर की हत्या का आरोपी है और वर्तमान में फरार चल रहा है, असामाजिक तत्वों के साथ मिलकर लोगों को डरा-धमका रहा है। प्रतिनिधिमंडल में शामिल काजल किन्नर ने आरोप लगाया कि बिट्टू किन्नर लगातार गाली-गलौज कर रहा है और जान से मारने की धमकी दे रहा है। इससे न केवल किन्नर समाज बल्कि आम जनता भी भयभीत है और किसी अप्रिय घटना की आशंका है। माधुरी किन्नर और काजल किन्नर ने भी आरोप लगाया कि बिट्टू किन्नर गुंडों के साथ मिलकर क्षेत्र में दहशत फैला रहा है, जिससे पूरे समाज की छवि खराब हो रही है। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति के कारण पूरा किन्नर समाज बदनाम हो रहा है। ज्ञापन में पुलिस अधीक्षक से मांग की गई है कि थाना नंदगंज पुलिस को इस प्रकरण की गंभीरता से जांच करने और संबंधित व्यक्ति एवं उसके साथियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया जाए, ताकि किन्नर समाज और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। पुलिस प्रशासन की ओर से मामले में जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में फाल्गुन महोत्सव ने शहर में लगाया जाम:5 मिनट का रास्ता तय करने में लगा एक घंटा, लोगों उठानी पड़ी परेशानी
    Next Article
    गोंडा पहुंचे सपा प्रदेश सचिव दिग्विजय सिंह:वकील सुभाष चंद्र मिश्रा के परिजनों से की मुलाकात, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment