Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों में जमकर मारपीट, VIDEO:प्लेटफार्म नंबर एक पर हुआ बवाल; जीआरपी ने 4 आरोपियों पर की कार्रवाई

    3 hours ago

    1

    0

    गोंडा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर टिकट खिड़की के पास चार यात्रियों के बीच आपसी कहासुनी और गाली गलौज के बाद जमकर मारपीट हुई है। जहां आपस में लोग जमकर बेल्ट और हाथ से मारपीट करते हुए आ रहे है। मारपीट का वीडियो सामने आया है। अब वीडियो सामने आने के बाद गोंडा जीआरपी ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है जब टिकट खरीदने को लेकर की इन लोगों के बीच विवाद हुआ था। विवाद की शुरुआत आपसी कहासुनी और गाली-गलौज से हुई, जो बाद में मारपीट में बदल गई। मारपीट करने वालों में धीरज कुमार (बिहार के मोउद्दीपुर निवासी), संजीत कुमार (गोंडा के मलारी गांव निवासी), धरजन और अंकित मौर्या शामिल थे। प्लेटफॉर्म नंबर एक पर मौजूद वेंडरों ने तत्काल हस्तक्षेप कर झगड़ा शांत कराया और घटना की सूचना जीआरपी थाने को दी। वायरल वीडियो के आधार पर गोंडा जीआरपी पुलिस ने चारों आरोपियों की पहचान की। गोंडा जीआरपी थाने के वरिष्ठ उप निरीक्षक विवेक नंद यादव ने बताया कि सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत कड़ी कार्रवाई की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नहर में डूबे युवक का शव मिला:चार दिन बाद खुर्जा में मिला, जेब में मिले रुपये, धक्का देकर मारने का आरोप
    Next Article
    टीईटी अनिवार्यता के विरोध में 400 से अधिक शिक्षक सड़क:सिद्धार्थनगर के बीएससी ग्राउंड पर धरना, जंतर-मंतर तक आंदोलन की चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment