Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नहर में डूबे युवक का शव मिला:चार दिन बाद खुर्जा में मिला, जेब में मिले रुपये, धक्का देकर मारने का आरोप

    3 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर में रविवार को गंग नहर में डूबे युवक धर्मेंद्र का शव गुरुवार को खुर्जा के मुंडाखेड़ा क्षेत्र स्थित नहर से बरामद किया गया। चार दिन बाद शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया है, वहीं उन्होंने दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, गांव धमेड़ा कीरत निवासी धर्मेंद्र पुत्र ओमपाल रविवार को अपने दोस्तों के साथ गंग नहर पर गया था। परिजनों का आरोप है कि वहां पहले शराब पार्टी हुई और फिर युवक को नहर में धक्का दे दिया गया, जिससे उसकी डूबकर मौत हो गई। घटना के बाद से ही परिजन दोस्तों पर हत्या का आरोप लगा रहे थे। गोताखोर तलाश में जुटे थे धर्मेंद्र के डूबने के बाद से राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और स्थानीय गोताखोरों की टीम लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी। कई दिनों की मशक्कत के बाद गुरुवार को उसका शव खुर्जा के मुंडाखेड़ा क्षेत्र में नहर से बरामद हुआ। रुपये रखकर नहाने क्यूं उतरेगा शव मिलने के बाद परिजनों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि मृतक की जेब से पैसे मिले हैं, ऐसे में यह कहना गलत है कि वह नहाने के लिए खुद नहर में कूदा होगा, क्योंकि कोई भी व्यक्ति पैसे जेब में रखकर पानी में नहीं उतरता। परिजनों ने पुलिस पर मामले में लापरवाही बरतने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में 471 पेटी शराब जब्त, कीमत 23 लाख:STF और पुलिस ने तीन तस्करों को किया गिरफ्तार
    Next Article
    गोंडा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों में जमकर मारपीट, VIDEO:प्लेटफार्म नंबर एक पर हुआ बवाल; जीआरपी ने 4 आरोपियों पर की कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment