Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोएंकन बैडमिंटन लीग सीजन-6 में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम:पिता-पुत्र, मां-बेटी और पति-पत्नी की जोड़ियों के बीच हुए मैच

    1 hour ago

    1

    0

    आगरा के जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में गोएंकन बैडमिंटन लीग (GBL) सीजन-6 का भव्य आयोजन किया गया। सुबह 6 बजे शुरू हुई प्रतियोगिता देर रात तक चली। इसमें शहर के अनेक खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपनी खेल प्रतिभा, कौशल और खेल भावना का प्रदर्शन किया। पूरे दिन कोर्ट पर रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। खिलाड़ियों की आयु और अनुभव के आधार पर जम्बल्ड 50+, 70+ और 90+ वर्गों के मुकाबले आयोजित किए गए। इसके अलावा मेंस डबल्स और विभिन्न पारिवारिक युगल वर्ग भी आकर्षण का केंद्र रहे। पिता-पुत्र, पिता-पुत्री, मां-पुत्र, मां-पुत्री और पति-पत्नी की जोड़ियों ने एक साथ कोर्ट पर उतरकर खेल का रंग जमाया। प्रतियोगिता के परिणाम पिता-पुत्री सीनियर वर्ग में केके सोलंकी और जया विजेता तथा भानु प्रताप सिंह और चेतना उपविजेता रहे। जूनियर वर्ग में युतिका प्रकाश और रविंद्र प्रकाश विजेता तथा राजीव राजपूत और आध्या राजपूत उपविजेता बने। मां-पुत्र वर्ग में रुचि चौधरी और विहान चौधरी विजेता तथा निशा वशिष्ठ और अबीर वशिष्ठ उपविजेता रहे। मां-पुत्री वर्ग में कविता नेगी और आध्या नेगी ने पहला, जबकि दया उपाध्याय और सारा उपाध्याय ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। पति-पत्नी वर्ग में अंजली वर्मा और रविंद्र प्रकाश विजेता तथा निशा वशिष्ठ और पुनीत वशिष्ठ उपविजेता रहे। कार्यक्रम में लोकेन्द्र चाहर, राहुल पालीवाल, महेश नौटियाल, मॉडल-एक्टर लव खन्ना और मयंक शर्मा मौजूद रहे। अतिथियों ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी व उपहार देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य पुनीत वशिष्ठ ने कहा कि लीग का उद्देश्य केवल प्रतियोगिता कराना नहीं, बल्कि खेलों के माध्यम से परिवारों को एक मंच पर लाना, आपसी संबंध मजबूत करना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है। विभिन्न पीढ़ियों की एक साथ भागीदारी इस आयोजन की विशेष उपलब्धि रही। इससे बच्चों और अभिभावकों को खेलों से जुड़ने और परिवार के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताने का अवसर मिलता है
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में सफाई कर्मचारियों का कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन:नौकरी के नाम पर एक लाख वसूली, 15 हजार वेतन के वादे के बदले 7 हजार देने का आरोप
    Next Article
    यातायात नियम तोड़ने पर 550 वाहनों के चालान:मऊ में हेलमेट और सीट बेल्ट नहीं लगाने वालों पर सख्ती, 10 वाहन सीज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment