Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में सफाई कर्मचारियों का कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन:नौकरी के नाम पर एक लाख वसूली, 15 हजार वेतन के वादे के बदले 7 हजार देने का आरोप

    1 hour ago

    1

    0

    सहारनपुर नगर निगम में सफाई का ठेका संभालने वाली निजी कंपनी सुकमा पर कर्मचारियों ने नौकरी के नाम पर एक से डेढ़ लाख रुपये वसूलने का आरोप लगाया है। कर्मचारियों का कहना है कि भर्ती के समय 15 हजार रुपये वेतन देने का वादा किया गया था, लेकिन अब 7 हजार रुपये देने की बात कही जा रही है। इसके विरोध में सोमवार शाम 4 बजे सफाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया और महापौर व नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने मांगें पूरी करने के लिए कंपनी को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। स्थाई, संविदा एवं ठेका सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि कंपनी में भर्ती के नाम पर पैसे मांगे जा रहे हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद नौकरी देने के लिए रुपये मांगे जाते हैं। आरोप है कि पैसे देने वालों को अगले दिन अस्थाई नियुक्ति पत्र दे दिया जाता है। वहीं, आर्थिक रूप से कमजोर, विधवा और जरूरतमंद लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा है। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि शासनादेश के अनुसार सफाई कर्मचारियों को करीब 15,396 रुपये वेतन मिलना चाहिए, लेकिन कंपनी 7 हजार रुपये देने की बात कह रही है। कर्मचारियों को साप्ताहिक छुट्टी भी नहीं दी जा रही है। बोर्ड प्रस्ताव संख्या 88 में साप्ताहिक छुट्टी का प्रस्ताव पास हो चुका है। ठेका सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राधेश्याम उर्फ बबलू भगत ने कहा कि कर्मचारियों से देर रात तक काम कराया जाता है। वीआईपी मूवमेंट और मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान भी उन्हें रात 11 से 12 बजे तक सफाई करनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि ऐसे में बायोमेट्रिक हाजिरी लागू करना उचित नहीं है। यूनियन नेता अविनाश कालरा ने कहा कि कर्मचारियों की चार प्रमुख मांगों को लेकर महापौर को ज्ञापन दिया गया है। 48 घंटे में बातचीत नहीं हुई तो धरना दिया जाएगा। इसके बाद काम बंद हड़ताल की जाएगी। नगर निगम के सेवानिवृत्त वरिष्ठ लिपिक प्रीतम चंद प्रेमी ने कर्मचारियों से एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए लड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को छुट्टी, ग्रेच्युटी और चिकित्सा अवकाश जैसी सुविधाएं मिलनी चाहिए। कर्मचारियों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राजा भैया खुद कार चलाकर धीरेंद्र शास्त्री को राजमहल लाए:प्रयागराज एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत, कलश यात्रा में झूमे लोग
    Next Article
    गोएंकन बैडमिंटन लीग सीजन-6 में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम:पिता-पुत्र, मां-बेटी और पति-पत्नी की जोड़ियों के बीच हुए मैच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment