Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गंगा एक्सप्रेस-वे पर पति, इकलौते बेटे और भाई की मौत:ट्रैक्टर में घुसी कार, पत्नी घायल, उसे कैंसर, दिल्ली में इलाज कराकर लौट रहे थे

    1 day ago

    1

    0

    संभल में गंगा एक्सप्रेस-वे पर वैगनआर कार गन्ने से लदे ट्रैक्टर-ट्राले में पीछे से जा घुसी। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतकों में महिला का पति, 11 साल का इकलौता बेटा और भाई शामिल है। चारों लोगों ने दिल्ली से कार बुक की थी और आजमगढ़ वापस आ रहे थे। रास्ते में हादसा हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। लोग कार में ही फंस गए। ड्राइवर कार छोड़कर भाग गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। महिला के पास मिले मोबाइल से उनकी शिनाख्त हुई। हादसा जिला मुख्यालय से 8 किमी दूर बहजोई थाना क्षेत्र में हुआ। पुलिस ने बताया कि शैलेश कुमारी (38) की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों में पति अजय कुमार (40), बेटे पीयूष (11) और भाई राजकुमार (30) शामिल है। तीनों आजमगढ़ के रहने वाले थे। हादसे की वजह झपकी आना बताया जा रहा है। हादसे की 2 तस्वीरें- हादसे के वक्त सभी सो रहे थे घायल शैलेश ने बताया कि उनको कैंसर है। इलाज दिल्ली में इलाज चल रहा है। इसलिए डॉक्टर के पास गई थी। शुक्रवार दोपहर 3 बजे कार बुक कर अपने पति, बेटे और भाई के साथ दिल्ली से वापस आजमगढ़ के लिए निकले थे। हादसे के वक्त हम सो रहे थे। इसलिए हादसा कैसे हुआ पता नहीं चला। ड्राइवर की डीटेल पति के पास थी। सभी आजमगढ़ के रहने वाले उन्होंने बताया- हम सब आजमगढ़ के रहने वाले हैं। पति अजय कुमार राजमिस्त्री थे। वे पानी की बड़ी टंकियां बनाने का काम करते थे। उनका एक ही बेटा पीयूष था। भाई राजकुमार कंप्यूटर का कारोबार करता था। कार के ड्राइवर साइड वाला हिस्सा सुरक्षित बहजोई थाना थाना प्रभारी राजीव कुमार मलिक ने बताया कि कार में शराब की बोतल मिली है। कार के ड्राइवर साइड वाला हिस्सा सुरक्षित है। इस वजह से बच गया। महिला ड्राइवर के पीछे वाली सीट पर थी, इसलिए उन्हें मामूली चोटें आई हैं। ड्राइवर का नशे में होने और नींद की झपकी आने, दोनों एंगल से मामले की जांच की जा रही है। दिल्ली से टैक्सी करके आजमगढ़ के घर के लिए निकले थे मृतक राजकुमार के रिश्तेदार पीयूष सिंह ने बताया- महिला शैलेश की हालत बहुत खराब थी। डॉक्टर ने एक-दो महीने की जिंदगी बताकर घर ले जाने के लिए बोल दिया था। दिल्ली से टैक्सी करके आजमगढ़ के घर के लिए निकले थे। रात 2:30 बजे व्हाट्सएप कॉल पर पुलिस से बात हुई, तब घटना की जानकारी मिली। मैं महाराष्ट्र में रहता हूं और इस घटना की जानकारी अपने परिवार को दे दी है। वहां से रात में ही लोग संभल के लिए निकल गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:वाराणसी जा रही इंडिगो फ्लाइट में ईंधन कम हुआ, पायलट ने लखनऊ में उतारा
    Next Article
    अखिलेश ने 100 का नोट घुमाकर बताया बजट का फंडा:कांग्रेस में राठौर की खटाखट-टकाटक, साहब ने काटी गदर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment