Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:वाराणसी जा रही इंडिगो फ्लाइट में ईंधन कम हुआ, पायलट ने लखनऊ में उतारा

    21 hours ago

    2

    0

    भुवनेश्वर से वाराणसी जा रही इंडिगो फ्लाइट में ईंधन कम होने के बाद लखनऊ एयरपोर्ट में उतारना पड़ा। फ्लाइट (6E2452) ने भुवनेश्वर से उड़ान भरी। रात करीब 9 बजे लखनऊ के एयरस्पेस में पहुंची तो पायलट ने विमान में ईंधन कम होने की सूचना एटीसी को दी। इसके बाद लखनऊ डायवर्ट किया गया। विमान को शनिवार सुबह 9 बजे वाराणसी के लिए रवाना किया गया। विमान में 175 यात्री सवार थे। विमान के डायवर्ट होने से यात्रियों को वाराणसी पहुंचने में करीब 12 घंटे का इंतजार करना पड़ा। पढ़िए पूरी खबर गवाही के लिए नहीं पहुंचे दरोगा, वेतन रोकने के आदेश; आगरा कोर्ट ने SSP सहारनपुर से कहा- पालन करें या स्पष्टीकरण दें एनडीपीएस एक्ट के 10 साल पुराने मुकदमे में गवाही के लिए दरोगा के पेश नहीं होने पर आगरा कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। एडीजे-13 महेश चंद वर्मा ने दरोगा संजय कुमार शर्मा का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। उन्होंने एसएसपी सहारनपुर को निर्देश दिया है कि दरोगा के अदालत में साक्ष्य देने तक उनका वेतन रोका जाए और इसकी अनुपालन आख्या तुरंत अदालत में भेजी जाए। आदेश का पालन नहीं होने पर एसएसपी से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। पढ़िए पूरी खबर मेरठ में शादी से लौट रहे परिवार की बाइक कार से भिड़ी; हादसे में बाप और 6 साल की बेटी की मौत, दो घायल मेरठ के इंचोली थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात शादी समारोह से लौट रहे परिवार की बाइक सामने से आई कार से भिड़ गई। नंगली ईशा गांव के निकट सर्विस रोड पर हुए इस हादसे में बाइक सवार युवक और छह साल की बच्ची की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। लोगों ने कार चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पढ़िए पूरी खबर लखनऊ से लापता बुजुर्ग, 39 दिन बाद भी सुराग नहीं; अपहरण की FIR दर्ज, 30 लाख की फिरौती मांगने का आरोप; गोंडा-अयोध्या तक तलाश लखनऊ के अमीनाबाद कोतवाली से 20 अक्टूबर को लापता हुए बुजुर्ग राम नारायण वाजपेई के मामले में पुलिस ने अपहरण की धाराओं में नई एफआईआर दर्ज की है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि बुजुर्ग को अगवा कर उनसे संपर्क नहीं करने दिया जा रहा है। परिवार से अलग-अलग लोगों के जरिए कुल 30 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई। आलमबाग निवासी उनकी बेटी आंचल बाजपेई पाठक की शिकायत पर 22 नवंबर की रात मुकदमा दर्ज किया गया। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाहुबली धनंजय की लैंड क्रूजर से सलमान खान लखनऊ आए:झलक पाने को दिखी बेताबी, दीवार फांदकर पहुंचे फैंस, VIDEO
    Next Article
    गंगा एक्सप्रेस-वे पर पति, इकलौते बेटे और भाई की मौत:ट्रैक्टर में घुसी कार, पत्नी घायल, उसे कैंसर, दिल्ली में इलाज कराकर लौट रहे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment