Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गंगा एक्सप्रेस-वे उद्घाटन पर केंद्रीय मंत्री का बयान:बोले- बदायूं के लिए वरदान साबित होगा, बेहतर काम के अवसर मिलेंगे

    1 hour ago

    2

    0

    बदायूं में गंगा एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन के अवसर पर एक जनसभा का आयोजन किया गया। यह जनसभा भारतीय जनता पार्टी द्वारा बरेली-मथुरा हाईवे स्थित गांव घटपुरी के पास बने इंटरचेंज पर आयोजित की गई। इसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने गंगा एक्सप्रेस-वे के लाभ बताए। उन्होंने कहा कि यह एक्सप्रेस-वे बदायूं के लोगों के लिए वरदान साबित होगा। इसके निर्माण से जिले में विकास की गति तेज होगी और औद्योगिक गलियारे बनने से स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। मंत्री वर्मा ने आगे कहा कि अब युवाओं को रोजगार के लिए अपने गांव या जिले से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। उन्हें यहीं बेहतर काम के अवसर उपलब्ध होंगे। एक्सप्रेस-वे के कारण दूसरे जिलों में यात्रा करने में समय और ईंधन दोनों की बचत होगी, जिससे आम जनता को सीधा फायदा मिलेगा। परियोजना को क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक बताया सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने भी एक्सप्रेस-वे की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह परियोजना बदायूं के विकास को नई दिशा देगी और व्यापार, उद्योग तथा रोजगार के क्षेत्रों में महत्वपूर्ण बदलाव लाएगी। बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने इस परियोजना को क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि एक्सप्रेस-वे से कनेक्टिविटी मजबूत होगी, जिससे स्थानीय निवासियों को सीधा लाभ मिलेगा। दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि गंगा एक्सप्रेस-वे बदायूं की पहचान को और मजबूत करेगा। आने वाले समय में यह क्षेत्र विकास और रोजगार का एक प्रमुख केंद्र बनकर उभरेगा। कार्यक्रम में मौजूद अन्य पार्टी नेताओं ने भी इस परियोजना को बदायूं के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में इसका सकारात्मक प्रभाव पूरे क्षेत्र में दिखाई देगा। इस अवसर पर पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप, पूर्व डीसीबी चेयरमैन उमेश राठौर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य संदीप सिंह, युवा नेता विश्वजीत गुप्ता, ब्राजेश पाठक, आदेश शर्मा और धीरेंद्र सिंह सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अग्निशमन सप्ताह के विजेताओं को किया गया सम्मानित:फर्रुखाबाद में विद्यालय प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राएं पुरस्कृत
    Next Article
    बृजभूषण बोले- अखिलेश यादव ने बड़प्पन दिखाया:कहा- बीजेपी के दिन बहुरे तो बहुत से लोग किनारे किए गए, नए लोग पुरानों को विरोधी मानते हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment