Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गंगा में बजड़े पर राजनीतिक होली की फुहार, VIDEO:लोक गायकों ने होली की फुहार में नेताओं को भिगोया, दशाश्वमेध घाट पर गूंजा जोगीरा

    2 hours ago

    1

    0

    धमर की नगरी काशी में होलिका कुछ स्थानों पर सोमवार की रात जली और कुछ स्थानों पर आज यानी मंगलवार की रात जलेगी। इसके पहले रंगभरी एकादशी से काशी पर होली का खुमार सिर चढ़कर बोल रहा है। इसी क्रम में लोकगायक अमलेश कुमार ने काशी के प्राचीन गंगा घाट दशाश्वमेध पर गंगा में बजड़े पर होली की महफिल सजाई और जमकर जोगीरा गया। इस दौरान देश के नेताओं को भी फागुन की बयार में जमकर खींचा गया और राजनीतिक होली की फुहार से उन्हें सराबोर किया गया। इस दौरान लोकगायक अमलेश ने कहा - काशी में होली मनाने का अपना तरीका है। शहर के हर हिस्से में अलग-अलग तरीके से होली मनाई जाती है। लेकिन काशी में बजड़े पर होली का आनंद अपना अलग अनुभव कराता है। होली में बाबा किये है बवाल से माहौल होलियाना रहा अमलेश ने पढ़ा ‘रंगबाजन का रंग ढीला किया, उनका करिखा से मुंह गीला किया फागुन में’ खूब सराहा गया। अमलेश ने कहा - काशी में गंगा तट पर फागुन गाना यह एक लोक परंपरा है। इसे कुछ ही लोगों ने आज तक जीवंत कर रखा है। इस दौरान अमलेश ने यूपीकी राजनीति पर फागुन की फुहार से कई कटाक्ष किए और जोगीरा गया जिसमें सभी सराबोर दिखाई दिए। इस दौरान ढोल मजीरे के साथ रंग और भांग भी दिखाई दी जिसके साथ लोग होली का जश्न मना रहे थे। ऊपर फोटो पर क्लिक कर देखिए VIDEO…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ऑटो को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत:होली पर घर लौट रहे थे, लखनऊ में करते थे नौकरी
    Next Article
    सोनभद्र में 85 किलो गांजे के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार:दो साथी फरार, 17 लाख रुपए आंकी गई कीमत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment