Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ऑटो को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत:होली पर घर लौट रहे थे, लखनऊ में करते थे नौकरी

    2 hours ago

    1

    0

    बहराइच जिले के बौंडी थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में होली मनाने घर लौट रहे दो युवकों की मौत हो गई। एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे यह हादसा हुआ। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतकों की पहचान नथुवापुर निवासी अखिलेश और बिठौरा निवासी मेहंदी हसन के रूप में हुई है। दोनों लखनऊ में मजदूरी करते थे और सोमवार देर रात ऑटो से अपने घर होली का त्योहार मनाने आ रहे थे। यह घटना मनेरी गोहनिया गांव के पास सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात करीब दो बजे हुई। तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ऑटो को टक्कर मारी। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली का चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि अखिलेश और मेहंदी हसन की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में एक अन्य युवक घायल भी हुआ है। घायल की सूचना पर परिजन और स्थानीय पुलिस मंगलवार सुबह घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक अखिलेश के पिता ने बताया कि उनका बेटा अखिलेश अपने साथी मेहंदी हसन के साथ होली पर घर आ रहा था। बौंडी थाना प्रभारी ने पुष्टि की है कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में काली पट्टी बांधकर पढ़ी जाएगी ईद की नमाज:मौलाना सैफ बोले-अयातुल्ला खामेनेई को श्रद्धांजलि न देने वाले नेताओं की इफ्तार पार्टी का करेंगे बायकॉट
    Next Article
    गंगा में बजड़े पर राजनीतिक होली की फुहार, VIDEO:लोक गायकों ने होली की फुहार में नेताओं को भिगोया, दशाश्वमेध घाट पर गूंजा जोगीरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment