Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गंगा में हर दिन बढ़ने लग गया जलस्तर:कन्नौज के कटरी क्षेत्र में बढ़ेंगी मुश्किलें, केंद्रीय जल आयोग के कार्यालय में पड़ा रहता ताला

    23 hours ago

    1

    0

    कन्नौज में इन दिनों गंगा के जलस्तर में हर दिन बढोत्तरी हो रही है। एक सप्ताह में हर दिन करीब 10 सेंटीमीटर की बढोत्तरी हो रही है। जिससे कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों में टेंशन बढ़ने लगे गई। हालांकि जलस्तर दर्ज करने वाले विभाग में इन दिनों ताला पड़ा रहता। जिस पर अधिकारियों की नजर भी नहीं पड़ रही। गंगा का जलस्तर पिछले तीन-चार दिनों से बढ़ने लगे गया। बारिश कर कारण जलस्तर में ये बढोत्तरी नजर आने लगी। बुधवार को गंगा 123.590 मीटर जलस्तर दर्ज किया गया। जोकि हर दिन करीब 10 सेंटीमीटर बढ़ रहा है। यहां चेतावनी बिन्दु 124.70 मीटर है, जबकि खतरे कस निशान 125.97 मीटर है। फिलहाल चेतावनी बिंदु से जलस्तर 1.11 मीटर दूर है। जलस्तर में ये बढ़ोतरी तभी हो रही, जब आसपास के जिलों में बारिश होती है। गंगा के बढ़ते जलस्तर के साथ ही कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की धुकधुकी बढ़ने लग गई। कासिमपुर और बख्शीपुरवा कर ग्रामीणों को हर साल बाढ़ की मार झेलनी पड़ती है। फिलहाल प्रशासन की ओर से कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए कोई प्रयास शुरू नहीं किए गए। उधर मेहंदी घाट पुल के पास ही केंद्रीय जल आयोग का कार्यालय है। जहां अनूप शुक्ला नाम के कर्मचारी की तैनाती है, लेकिन इस कार्यालय में अधिकांश समय ताला ही लटका रहता। ड्यूटी पर कर्मचारी मौजूद नहीं रहता। मामले को लेकर गंगा प्रहरी प्रिया प्रजापति ने बताया कि जलस्तर में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। प्रशासन ने एक दिन मॉकड्रिल कराया था। जिसमें बाढ़ से बचाव के बारे में बताया गया था। केंद्रीय जल आयोग का कार्यकाल बन्द होने के सवाल पर उन्होंने बताया कि वहां अधिकांश समय ताला ही लगा रहता। उधर इस मामले को दैनिक भास्कर ने एसडीएम सदर नवनीता राय से बात की तो उन्होंने केंद्रीय जल आयोग के कार्यालय न खुलने की जानकारी होने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि कार्यालय क्यों नहीं खुलता, इसका पता लगाया जाएगा। उधर इस मामले को लेकर दैनिक भास्कर ने सीडब्ल्यूसी के एई अनुज शर्मा से बात की तो उन्होंने कहाकि कार्यालय खुलता होगा, हो सकता है कि कर्मचारी कहीं चला गया हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा पुलिस कमिश्नरेट में तीन एसीपी के तबादले:कमलेश कांत, सौरभ सिंह और कृष्णपाल सिंह को मिली जिम्मेदारी
    Next Article
    संतकबीर नगर के 122 स्कूलों में 12 हजार 361 नामांकन:12 विद्यालयों में 30 से भी कम छात्र; ‘स्कूल चलो अभियान’ की रफ्तार सुस्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment