Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संतकबीर नगर के 122 स्कूलों में 12 हजार 361 नामांकन:12 विद्यालयों में 30 से भी कम छात्र; ‘स्कूल चलो अभियान’ की रफ्तार सुस्त

    1 day ago

    1

    0

    संतकबीरनगर के मेंहदावल विकास खंड में बेसिक शिक्षा विभाग का ‘स्कूल चलो अभियान’ अपेक्षित परिणाम नहीं दे पा रहा है। जुलाई 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार, विकास खंड के 122 परिषदीय विद्यालयों में कुल 12,361 विद्यार्थियों का ही नामांकन हो सका है। इनमें 12 विद्यालय ऐसे हैं, जहां छात्रों की संख्या 30 से भी कम है। यह स्थिति अभियान की सुस्त रफ्तार को दर्शाती है।विकास खंड के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों में सत्र 2026-27 के लिए नामांकन दर्ज किया गया है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार, कक्षा 1 में 976, कक्षा 2 में 1540, कक्षा 3 में 1524, कक्षा 4 में 1633, कक्षा 5 में 2433, कक्षा 6 में 1197, कक्षा 7 में 1424 और कक्षा 8 में 1634 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। कक्षा पांच में सबसे अधिक नामांकन हुआ है, जबकि नए प्रवेश वाली कक्षा एक में विद्यार्थियों की संख्या कम होना चिंता का विषय बना हुआ है। 12 स्कूलों में 30 से भी कम छात्र जुलाई 2026 तक के नामांकन आंकड़ों के अनुसार, मेंहदावल विकास खंड के 12 परिषदीय विद्यालयों में छात्र संख्या 30 का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकी है। प्राथमिक विद्यालय नंदौर द्वितीय और छपिया अंगद में सबसे कम 21-21 विद्यार्थी नामांकित हैं। इसके अलावा विशुनपुर कछार और ढोंढ़ में 22-22, सरहरी और उच्च प्राथमिक विद्यालय समोगर में 24-24, थरौली में 25, तिवारीपुर में 26, दमका में 27 तथा नगपुर, गौरैयाडाड और झलवा में 29-29 विद्यार्थियों का नामांकन हुआ है। इन पांच विद्यालयों में सबसे ज्यादा नामांकन विकास खंड के पांच विद्यालयों में शिक्षकों की मेहनत का असर नामांकन पर दिखाई दिया है। कंपोजिट विद्यालय मेंहदावल 622 विद्यार्थियों के नामांकन के साथ सबसे आगे है। इसके बाद कंपोजिट विद्यालय गगनई बाबू में 488, कंपोजिट विद्यालय जमोहरा में 385, कंपोजिट विद्यालय तुलसीपुर में 351 और मेंहदावल कन्या कंपोजिट विद्यालय में 330 विद्यार्थियों का नामांकन दर्ज हुआ है। कम नामांकन वाले विद्यालयों पर विशेष निगरानी बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि जिन विद्यालयों में नामांकन कम है, वहां विशेष निगरानी रखी जा रही है। हर दिन रिपोर्ट मांगी जा रही है। खंड शिक्षा अधिकारियों और संबंधित प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अभिभावकों से संवाद बढ़ाएं, विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण सुनिश्चित करें और बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गंगा में हर दिन बढ़ने लग गया जलस्तर:कन्नौज के कटरी क्षेत्र में बढ़ेंगी मुश्किलें, केंद्रीय जल आयोग के कार्यालय में पड़ा रहता ताला
    Next Article
    प्रयागराज के SRN हॉस्पिटल से डॉक्टर का आईपैड चोरी:OT में थीं, लौटीं तो ड्यूटी रूम से गायब मिला; CCTV खंगाल रही पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment