Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गंगा में इफ्तार पार्टी कर नानवेज खाने वालों को जमानत:हाईकोर्ट ने 6 और आरोपियों को राहत दी, 8 को पहले मिल चुकी जमानत

    15 hours ago

    1

    0

    वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर बैठकर नानवेज पार्टी करने के 6 और आरोपियों को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई। सशर्त माफीनामा देने पर शेष बचे 6 आरोपियों को भी जमानत दे दी गई। अब सभी के जेल से निकलने का रास्ता साफ हो गया। इससे पहले 15 मई को गंगा नदी में मुर्गा पार्टी करने वाले 8 आरोपियों को को हाईकोर्ट ने जमानत दी थी। इन आठ आरोपियों को 60 दिन बाद शुक्रवार को जमानत मिली थी। 15 मई को जस्टिस राजीव लोचन शुक्ला और जस्टिस जितेंद्र कुमार सिन्हा की डिवीजन बेंच ने आरोपियों की जमानत मंजूर की थी। याची दानिश सैफी, आमिर कैफी और नुरुल इस्लाम की ओर से पहले जमानत अर्जी दाखिल की गई थी। अन्य आरोपियों ने बाद में याचिका दाखिल की थी। सभी 14 आरोपियों की जमानत अर्जी पर अदालत एक साथ सुनवाई कर रही थी। 16 मार्च को भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष रजत जायसवाल ने वाराणसी की कोतवाली में FIR दर्ज कराई थी। पुलिस ने 16 मार्च को ही इफ्तार पार्टी करने वाले 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद भी इन्हें एसीपी कोर्ट से जमानत नहीं मिली थी। पुलिस लाइंस में एसीपी कोर्ट ने सभी को जेल भेज दिया था। नाविक का अपहरण कर नाव हाईजैक की थी इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वाराणसी में गंगा नदी में इफ्तार पार्टी और मांसाहार के अवशेष नदी में फेंकने के मामले में 28 अप्रैल को सुनवाई की थी। सुनवाई के दौरान पुलिस ने कोर्ट को बताया कि 15 मार्च को रोजेदारों ने नाविक का अपहरण कर नाव हाईजैक कर ली थी। इसके बाद बीच गंगा में इफ्तार पार्टी की गई। पुलिस के मुताबिक, युवकों ने नाविक को धमकाकर नाव चलवाई। पार्टी के दौरान भी नाविक ने रोक-टोक की, लेकिन युवकों ने उसकी बात नहीं सुनी। इस इफ्तार पार्टी के फोटो-वीडियो बनाने का मतलब बनारस ही नहीं, देश-दुनिया को नया संदेश देना था। इससे पहले काशी में ऐसा रोजा इफ्तार कभी नहीं किया गया। वीडियो रील में पहले मस्जिद को दिखाया गया। इसके बाद गंगा और नाव पर सजे दस्तरखान को कई एंगल से शूट किया गया। बिरयानी के अलग वीडियो भी बनाए गए। पुलिस ने खुद को ताकतवर दिखाने की बात भी कही। इससे पहले 17 अप्रैल को हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को जवाबी हलफनामा दाखिल करने के लिए एक हफ्ते का समय दिया था। अब पूरा मामला पढ़िए… काशी में सोमवार (16 मार्च) को गंगा नदी के बीच नाव पर इफ्तार पार्टी की गई थी। इसमें आयोजकों ने रोजेदारों को फल और मेवे के साथ चिकन बिरयानी भी परोसी थी। इफ्तार पार्टी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया था। वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर होने लगा, तो हिंदूवादी संगठनों की नजर पड़ी। वीडियो में चिकन बिरयानी की बात सामने आते ही भाजपा और हिंदूवादी संगठन भड़क गए। भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष रजत जायसवाल ने कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कराया। इसके 8 घंटे के भीतर पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मदनपुरा के ताड़तल्ला के रहने वाले हैं सभी 14 युवक नाव पर इफ्तार पार्टी के दौरान बिरयानी परोसने वाले सभी युवक मदनपुरा इलाके के ताड़तल्ला के रहने वाले हैं। सभी एक ही खानदान के हैं। बाबू बीड़ी वाले के नाम से मशहूर घराने से कई युवक हैं। इनमें मोहम्मद अव्वल, मोहम्मद समीर, मोहम्मद अहमद, नूर इस्लाम और मोहम्मद फैजान एक ही घर के रहने वाले हैं। इन सब के साथ एक ही घर के आजाद अली, मोहम्मद तहसीम, महफूज आलम और नेहाल अफरीदी के अलावा मोहम्मद अहमद, मोहम्मद तौसीफ, आमिर कैफी, मोहम्मद अनस और दानिश सैफी घाट पहुंचे थे। फिर नाव में इफ्तार पार्टी हुई थी। सभी की उम्र 19 से 25 साल के बीच है। ---------------------------- ये खबर भी पढ़िए- काशी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी, VIDEO:चिकन बिरयानी परोसी, हिंदू संगठन बोले- हडि्डयां नदी में फेंकीं; 14 गिरफ्तार काशी में गंगा नदी के बीच नाव पर इफ्तार पार्टी की गई। सोमवार को हुई इस पार्टी में आयोजकों ने रोजेदारों को फल और मेवे के साथ चिकन बिरयानी भी परोसी। साथ ही इफ्तार पार्टी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। जल्द ही वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर होने लगा। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सड़क पर 20 मिनट तक जलता रहा छात्र:आग बुझने के बाद भी धुआं निकलता रहा; हाथरस में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया
    Next Article
    लखनऊ लाठीचार्ज के विरोध में प्रयागराज में वकीलों का प्रदर्शन:चैंबर तोड़े जाने पर सरकार के खिलाफ नाराजगी, दोबारा बनाने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment