Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सड़क पर 20 मिनट तक जलता रहा छात्र:आग बुझने के बाद भी धुआं निकलता रहा; हाथरस में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया

    13 hours ago

    1

    0

    हाथरस में 9वीं का छात्र 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। वह सड़क पर पड़ा हुआ करीब 20 मिनट तक जलता रहा। उसके मुंह-नाक समेत पूरी बॉडी से धुआं निकलता रहा। कोई उसके पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। जब तक बिजली सप्लाई बंद कराई गई, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। लड़का एक लोहे के तार को सड़क के पार फेंकने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान तार हाईटेंशन लाइन से छू गया और उसकी मौत हो गई। घटना सोमवार की सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र की है। पहले 2 तस्वीरें देखिए… अब पढ़िए पूरा मामला… हबीबपुर गांव के रहने वाले ओमबीर सिंह नोएडा में रहकर कैब चलाते हैं। गांव में पत्नी निर्मला देवी 2 बेटों सौरभ और विनोद के साथ रहती थीं। छोटा बेटा विनोद कुमार (17) 9वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा था। वह सोमवार को गांव के बाहर सड़क किनारे खड़ा था। गांव के बाहर मवेशियों के लिए एक छोटी सी जगह में घेरा बनाया था। उस जगह को सेफ करने के लिए उसके चारों तरफ तार लगा रहा था। इसी झटका मशीन को चालू करने के लिए उसके हाथ में लोहे के तार का बंडल था। सड़क पर गिरकर जलता रहा विनोद झटका मशीन के तार को सड़क के पार फेंक रहा था। लोहे का तार ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया। तेज करंट लोहे के तार के जरिए उसके शरीर में उतर गया। करंट लगते ही वह सड़क किनारे गिर गया और उसका शरीर धू-धूकर जलने लगा। करीब 5 मिनट तक आग की लपटों के साथ जलता रहा। इसके बाद भी करीब 15 मिनट तक उसके शरीर से धुआं निकलता रहा। किशोर को पड़ा देख और भी लोग मौके पर पहुंच गए, लेकिन किसी की पास जाने की हिम्मत नहीं हुई। गांव के लोगों ने बिजली विभाग को सूचना देकर सप्लाई बंद कराई। उसके परिजनों ने आरोप लगाया कि 11 हजार वोल्ट की लाइन का तार नीचे पड़ा हुआ था, जिसकी चपेट में आने से विनोद की जान गई है। पुलिस जब शव को पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाने लगी, तो गुस्साए ग्रामीणों ने उन्हें रोका। अधिकारियों के समझाने के बाद मामला शांत हुआ। एसडीओ बोले- तार जमीन पर नहीं था बिजली विभाग के एसडीओ युसूफ हुसैन ने कहा- अगर हाईटेंशन लाइन का तार टूटा होता तो क्षेत्र की बिजली सप्लाई तत्काल ट्रिप कर जाती, जबकि ऐसी कोई स्थिति सामने नहीं आई। कोतवाली प्रभारी शिव कुमार शर्मा ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। --------------------- यह खबर भी पढ़े… प्रयागराज में 4 मंजिला होटल में भीषण आग:12 लोग अंदर फंसे, सभी को बचाया; ट्रांसफार्मर ब्लास्ट के बाद हादसा प्रयागराज में चार मंजिला बिट्ठल होटल में सोमवार दोपहर भीषण आग लग गई। होटल में 12 लोग फंस गए थे। दमकल कर्मियों ने सभी लोगों को बचा लिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि होटल से सटे ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट के बाद आग लगी। चिंगारी से होटल की लकड़ी में आग लग गई। हवा के चलते आग तेजी से फैली। देखते-देखते पूरे होटल में आग फैल गई। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सट्टा खिलाने वाले पूर्व पार्षद समेत 4 अरेस्ट:झांसी में रजिस्टरों में 1.50 करोड़ का हिसाब मिला, पुलिस लक्जरी कार में घुमाती दिखी
    Next Article
    गंगा में इफ्तार पार्टी कर नानवेज खाने वालों को जमानत:हाईकोर्ट ने 6 और आरोपियों को राहत दी, 8 को पहले मिल चुकी जमानत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment