Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रेम प्रसंग के चलते युवक चढ़ा रेलवे टॉवर पर:कहा प्रेमिका को मौके पर बुलाओ, परिवार वाले बना रहे हैं उस पर दबाव

    2 hours ago

    1

    0

    मथुरा के कोसी में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक रेलवे टॉवर पर चढ़ गया। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। युवक को टॉवर पर चढ़ा देख मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। युवक मौके पर प्रेमिका को बुलाने की मांग कर रहा है। फिलहाल मौके पर मौजूद पुलिस युवक को समझा कर उसे टॉवर से उतारने का प्रयास कर रही है। कोसी का रहने वाला युवक आकाश पिछले करीब 5–6 वर्षों से क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक युवती से मोहब्बत करता है। दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे और कुछ समय पहले दोनों ने कोर्ट मैरिज भी कर ली थी। लेकिन युवती के परिजन इस रिश्ते से नाराज बताए जा रहे हैं। युवती को घर में बंद करने का आरोप आकाश ने टावर से वीडियो बनाकर जारी करते हुए आरोप लगाया कि परिजनों ने युवती को घर में ही बंद कर दिया और उससे मिलने-जुलने पर पूरी तरह रोक लगा दी है। इस बात से आकाश काफी क्षुब्ध और परेशान हो गया। बताया जाता है कि इसी के चलते युवक अचानक रेलवे स्टेशन पहुंचा और वहां बने ऊंचे रेलवे टावर पर चढ़ गया। युवक भावनात्मक परेशान टावर पर युवक को चढ़ा देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों लोग जमा हो गए और सभी युवक को नीचे उतरने के लिए समझाने का प्रयास करने लगे। घटना की सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। रेलवे पुलिस और स्थानीय लोगों द्वारा युवक को समझाने और सुरक्षित नीचे उतारने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि युवक भावनात्मक रूप से काफी परेशान है, इसलिए उसे शांत कराने की कोशिश की जा रही है। युवक को किया जा रहा समझाने का प्रयास फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीम युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुटी हुई है, वहीं मौके पर लोगों की भीड़ लगी हुई है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। इस मामले में अभी तक प्रेमिका या उसके परिजन सामने नहीं आए हैं। आकाश ने वीडियो में कहा कि अगर कोई भी टॉवर पर चढ़ा तो वह कूद कर अपनी जान दे देगा और उसका जिम्मेदार वही होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गांजा बिक्री का विरोध, महिला और बेटियों से मारपीट:बुलंदशहर में तस्कर ने की पिटाई, पुलिस ने 3 दिन तक नहीं की कार्रवाई
    Next Article
    सुल्तानपुर में गैस किल्लत, कीमतों पर कांग्रेस का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पर सरकार विरोधी नारेबाजी, प्रशासन को ज्ञापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment