Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में कपड़े की दुकान में आग लगी:बाजार में मची अफरा-तफरी, बिल्डिंग से तीन साल के बेटे को लेकर निकलीं आरती

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर के पी रोड मार्केट में एक गारमेंट की दुकान में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई। बिल्डिंग में फंसे एक परिवार के चार लोगों ने जीने से भागकर अपनी जान बचाई, जिसमें एक तीन साल के बच्चे को गोद में लेकर उसकी मां भी बाहर निकली। पी रोड बाजार रविवार को खुला रहता है, जबकि यहां मंगलवार को बंदी होती है। दोपहर 12:40 बजे दीप गारमेंट में आग लग गई। दुकान के आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया और लोग इधर-उधर भागने लगे। जिस दुकान में आग लगी थी, वहां से भी लोग बाहर निकलकर भागे। आग इतनी भयानक थी कि उसकी लपटें दुकान के साइन बोर्ड तक पहुंच गईं। इसी तीन मंजिला बिल्डिंग में एक परिवार भी फंस गया था। परिवार के चार सदस्य दूसरी मंजिल पर रहते हैं। जब उन्हें धुआं महसूस हुआ तो वे जीने की ओर आए, लेकिन वहां भी धुआं भरा हुआ था। यह देखकर आरती पाण्डेय अपने तीन साल के बेटे अथर्व को लेकर नीचे भागीं। उनके पीछे उनके पति अमन अपनी बुजुर्ग मां अंजू पाण्डेय को लेकर नीचे आए। आरती पाण्डेय ने बताया कि उस समय उन्हें कुछ समझ नहीं आया। नीचे पहुंचने पर ही पता चला कि आग लग गई है। उन्होंने कहा कि चारों तरफ आग की लपटें थीं और किसी तरह जान बचाकर बाहर निकले। अमन पाण्डेय ने बताया कि नीचे आने पर देखा कि दीप गारमेंट के बिजली मीटर के पास से आग निकल रही थी और तेज लपटें चारों ओर फैल रही थीं। पास की कंबल की दुकान को भी खाली कराया जा रहा था। सीएफओ दीपक शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर तुरंत फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भेजी गईं। तीन गाड़ियों ने मिलकर आग बुझाने का काम शुरू किया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और आग को अन्य दुकानों तक फैलने से रोक लिया गया। दुकान मालिक नवीन कुकरेजा के अनुसार, आग से दुकान में रखा माल जलकर नष्ट हो गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में अज्ञात वाहन ट्रैक्टर को मारी टक्कर:चालक की मौत, एक घायल अलीगढ़ में भर्ती
    Next Article
    गांजे और तमंचे के साथ तस्कर गिरफ्तार:1 किलो गांजा बरामद, अभियान के तहत हुई कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment