Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजीपुर में 26.30 लाख मतदाताओं की अंतिम सूची जारी:सभी दलों ने प्रक्रिया को पारदर्शी बताया, मतदाता संख्या बढ़ी

    2 hours ago

    1

    0

    गाजीपुर में शुक्रवार 10 अप्रैल को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने जनपद की सभी सात विधानसभाओं की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया। इस सूची में कुल 26 लाख 30 हजार 12 मतदाता शामिल हैं, जो पिछली सूची के 25 लाख 42 हजार 789 मतदाताओं से अधिक हैं। इस दौरान प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और संतोषजनक बताया। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ किया गया है। उन्होंने बताया कि सभी दावों और आपत्तियों का समयबद्ध निस्तारण किया गया, जिससे अंतिम सूची अधिक शुद्ध और अद्यतन बन सकी है। प्रशासन का लक्ष्य है कि आगामी चुनाव में अधिक से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें। इस अवसर पर उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने प्रक्रिया पर संतोष व्यक्त किया। कांग्रेस प्रतिनिधि रविकांत राय ने कहा कि प्रशासन द्वारा मतदाता सूची को अपडेट करने की प्रक्रिया संतोषजनक रही है, जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया मजबूत होगी। बढ़ोतरी की उम्मीद जताई बसपा जिलाध्यक्ष रमेश कुशवाहा ने भी मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन को सही बताया, जिससे चुनाव निष्पक्ष और व्यवस्थित होंगे। सपा प्रतिनिधि राजेश यादव ने पुनरीक्षण कार्य को बेहतर बताते हुए मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने आपत्तियों का संतोषजनक निराकरण किया, हालांकि वे प्रक्रिया पर लगातार नजर रखे हुए थे। जनपद की सात विधानसभाओं में जेंडर रेशियो 839 और ईपी रेशियो 58.95% दर्ज किया गया है। पुनरीक्षण के दौरान 65 लाख से अधिक नोटिस जारी किए गए। इसके अतिरिक्त, NGSP पोर्टल पर 1,412 और कंट्रोल रूम (1950) पर 1,032 शिकायतों का सफलतापूर्वक निस्तारण किया गया। अंतिम मतदाता सूची में दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 21,650 और सर्विस मतदाताओं की संख्या 17,980 दर्ज की गई है। वहीं, 18-19 आयु वर्ग के 32,006 मतदाता, 80 वर्ष से अधिक आयु के 48,682 मतदाता और 100 वर्ष से अधिक आयु के 377 मतदाता शामिल हैं। विधानसभा वार मतदाताओं की स्थिति… जनपद की सभी 7 विधानसभा सीटों—जखनियां, सैदपुर, गाजीपुर, जंगीपुर, जहूराबाद, मोहम्मदाबाद और जमानियां में मतदाता संख्या में वृद्धि दर्ज की गई है, जो निर्वाचन प्रबंधन की दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इस दौरान संरचना में बदलाव देखा गया, मतदान स्थलों की संख्या बढ़ाकर 3,378 और मतदान केन्द्र 1,619 कर दिए गए हैं। बीएलओ की संख्या बढ़ाकर 3,378 और सुपरवाइजर 347 कर दिए गए हैं। साथ ही विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा 10,875 एजेंट तैनात किए गए हैं। कुल मिलाकर, व्यापक सत्यापन और सुधार प्रक्रिया के बाद तैयार की गई यह अंतिम मतदाता सूची आगामी चुनावों के लिए मजबूत आधार मानी जा रही है। जिससे मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में झाड़ी में मिली बुजुर्ग की लाश:परतापुर में किराए पर रहता था, हत्या या हादसा; पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    असम CM हिमंत बिस्वा सरमा का पुतला फूंका:जिलाध्यक्ष बोले: चुनाव रद्द कर उन्हें जेल भेजा जाए, अमर्यादित भाषा के प्रयोग पर किया गया विरोध

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment