Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    असम CM हिमंत बिस्वा सरमा का पुतला फूंका:जिलाध्यक्ष बोले: चुनाव रद्द कर उन्हें जेल भेजा जाए, अमर्यादित भाषा के प्रयोग पर किया गया विरोध

    2 hours ago

    1

    0

    जौनपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। यह विरोध कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा के खिलाफ सरमा द्वारा कथित तौर पर अमर्यादित भाषा के प्रयोग को लेकर किया गया। जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में कांग्रेसियों ने हिमंत बिस्वा सरमा का चुनाव रद्द करने और उन्हें आजीवन चुनाव लड़ने से प्रतिबंधित करने की मांग की। पुतला दहन के बाद सभा को संबोधित करते हुए डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने हिमंत बिस्वा सरमा को देश का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरमा के कार्यकाल में असम में सरकारी संरक्षण में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ और उनके परिवार ने राज्य के धन का गबन कर विदेशों में निवेश किया। तत्काल गिरफ्तारी और जेल भेजने की बात कही डॉ. सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार का खुलासा होने के बाद सरमा ने अपना मानसिक संतुलन खो दिया और कांग्रेस नेताओं के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया। उन्होंने भाजपा सरकार पर चुनाव के दौरान असम पुलिस के दुरुपयोग और आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया। डॉ. सिंह ने चुनाव आयोग से सरमा का निर्वाचन तत्काल रद्द करने और उन पर आजीवन प्रतिबंध लगाने की मांग की, साथ ही आयोग पर भाजपा के भ्रष्टाचार का समर्थन करने का भी आरोप लगाया। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आरिफ खान ने भी भाजपा पर भ्रष्टाचार और सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेताओं को गाली देना भाजपा की आदत बन गई है। खान ने हिमंत बिस्वा सरमा और उनकी पत्नी के खिलाफ ईडी और सीबीआई जांच की मांग की, साथ ही उनकी तत्काल गिरफ्तारी और जेल भेजने की बात कही। आरिफ खान ने असम के मुख्यमंत्री की पत्नी रिंकु भुइयां सरमा की विदेशी संपत्तियों, पासपोर्ट और विदेशी गोल्डन कार्ड की जांच की भी मांग की। इस मौके पर शेर बहादुर सिंह जिला उपाध्यक्ष, निलेश सिंह जिला महासचिव, लाल प्रकाश पाल जिला उपाध्यक्ष, अरुण शुक्ला, बाड़ू राम, मनीष सिंह, तौफीक अहमद शहर उपाध्यक्ष, वैस खान, सैफ खान, राज कुमार गुप्ता, ताहिर, राजा, रिजवान अली, अशरफ अली, अरविन्द यादव, संतोष निषाद, इक़बाल, शशि यादव आदि मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजीपुर में 26.30 लाख मतदाताओं की अंतिम सूची जारी:सभी दलों ने प्रक्रिया को पारदर्शी बताया, मतदाता संख्या बढ़ी
    Next Article
    बुलन्दशहर पुलिस ने NAFIS रैंकिंग में प्रथम स्थान पाया:वर्ष 2025 में प्रदेश स्तर पर हासिल की उपलब्धि

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment