Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजीपुर में 459 ग्राम हेरोइन बरामद:अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 90 लाख रुपए, कार से तस्करी करने पहुंचा

    3 hours ago

    1

    0

    गाजीपुर में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के रास्ते हेरोइन की तस्करी करने पहुंचे बिहार के एक युवक को एनटीएफ और नोनहरा पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार देर रात करीब 12 बजे गिरफ्तार किया। एकड़वा-सुसुंडी के पास अंडरपास पर हुई कार्रवाई में उसके पास से 459 ग्राम हेरोइन मिली। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 90 लाख रुपए बताई गई है। मारुति सुजुकी ऑल्टो कार भी जब्त की पुलिस ने आरोपी के पास से एक आईफोन, पर्स, एचडीएफसी बैंक के दो कार्ड, एक अन्य कार्ड और 350 रुपए नकद भी जब्त किए। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मारुति सुजुकी ऑल्टो कार भी जब्त की गई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान बिहार के बक्सर जिले के डुमरांव थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 33, अपकारी गली निवासी कृष्णा कुमार दुबे (करीब 26) के रूप में हुई है। एनटीएफ थाना गाजीपुर के प्रभारी सुरेंद्र नाथ सिंह के नेतृत्व में टीम मादक पदार्थों की तस्करी पर नजर रख रही थी। युवक को पकड़कर तलाशी ली सूचना मिलने पर टीम ने नोनहरा पुलिस के साथ एकड़वा-सुसुंडी अंडरपास के पास घेराबंदी की। रविवार देर रात करीब 12 बजे संदिग्ध युवक को पकड़कर तलाशी ली गई, तो उसके पास से हेरोइन मिली। चितबड़ागांव मोड़ पर बुलाकर हेरोइन सौंपी पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे हेरोइन बलिया जिले के नरही थाना क्षेत्र के कथरिया निवासी यशवंत ने दी थी। यशवंत ने उसे चितबड़ागांव मोड़ पर बुलाकर हेरोइन सौंपी थी। आरोपी के मुताबिक, यशवंत ने बताया था कि नोनहरा इलाके में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर एक व्यक्ति मिलेगा। उसे व्हाट्सएप कॉल के जरिए संपर्क कर हेरोइन सौंपनी थी। इसके बदले आरोपी को रुपए मिलने थे और आगे की खेप भी इसी तरह पहुंचाई जानी थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां का मकान तोड़ने पहुंचे बिल्डर:वाराणसी में 10 वर्षों से विवाद, परिजनों ने विरोध किया, कहा-धरोहर नहीं मिटने देंगे
    Next Article
    ई-रिक्शा की टक्कर से महिला की मौत:हाथरस में ड्राइवर मौके से भागा, अलीगढ़ ले जाते समय महिला ने दम तोड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment