Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजीपुर में 5 को आवास, 4 उद्यमियों को ऋण चेक:प्रदेश सरकार के 'नवनिर्माण के 9 वर्ष' कार्यक्रम में 40 लाख के ऋण वितरित

    2 hours ago

    1

    0

    गाजीपुर के ऑडिटोरियम सभागार में उत्तर प्रदेश सरकार के 'नवनिर्माण के 9 वर्ष' पूर्ण होने पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 5 लाभार्थियों को उनके नए घर की चाबियां सौंपी गईं। साथ ही, 4 उद्यमियों को कुल 40 लाख रुपये के ऋण चेक भी वितरित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह और नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान लखनऊ के लोक भवन सभागार से मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश में 9 वर्षों के विकास पर आधारित वार्षिक पुस्तक 'नवनिर्माण के 09 वर्ष' का विमोचन किया गया, जिसका सजीव प्रसारण सभागार में देखा गया। वितरित किए गए ऋण चेकों में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत 3 लोगों को 5-5 लाख रुपये के डेमो चेक शामिल थे। इसके अतिरिक्त, ओडीओपी (एक जिला एक उत्पाद) योजना के तहत एक उद्यमी को 25 लाख रुपये का डेमो चेक प्रदान किया गया। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए स्टॉल लगाए गए थे। वाराणसी मंडल के मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनपद के 9 शिक्षकों को निपुण आंकलन परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। आईसीडीएस विभाग के 2 और प्रोबेशन विभाग के 3 कर्मियों को भी उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य सहित कई अधिकारी, जनप्रतिनिधि, कर्मचारी और बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि सपना सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश लगातार विकास, सुशासन और जनकल्याण के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है तथा केंद्र और राज्य सरकार मिलकर 1500 से अधिक योजनाएं चला रही हैं, जिनका लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने का लक्ष्य है। मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने बताया कि सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 18 से 26 मार्च तक जिले में नौ दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें प्रतिदिन विभिन्न गतिविधियां, लोकमंच और योजनाओं से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम के अंत में जिला विकास अधिकारी सुभाष चंद्र सरोज ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में चलेंगी आठ डबलडेकर बस:बोटेनिकल गार्डन से परिचौक और ग्रेनो वेस्ट तक जाएंगी, 50 फीडर अलग चलेंगी
    Next Article
    पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रेम कुमार त्रिपाठी का निधन:शाहाबाद में वरिष्ठ अधिवक्ता को दी गई श्रद्धांजलि

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment