Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजीपुर में आरएसएस का युवा सम्मेलन:क्षेत्रीय बौद्धिक प्रमुख बोले- युवा भारत को 2047 तक विकसित बनाएंगे

    3 hours ago

    1

    0

    गाजीपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के क्षेत्रीय बौद्धिक प्रमुख (पूर्वी उत्तर प्रदेश) मिथलेश जी ने कहा कि भारत के युवाओं में असीम क्षमता है। यदि वे देशभक्ति और निस्वार्थ भाव से राष्ट्रसेवा में जुटें, तो देश पुनः विश्वगुरु बन सकता है। वे शुक्रवार को महर्षि विश्वामित्र मेडिकल कॉलेज में संघ की गाजीपुर नगर इकाई द्वारा आयोजित एक दिवसीय आरएसएस युवा सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस सम्मेलन में मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मिथलेश जी ने आगे कहा कि यदि युवा पीढ़ी राष्ट्र निर्माण की भावना से प्रेरित होकर स्वार्थ से ऊपर उठकर कार्य करे, तो भारत 2047 तक एक विकसित राष्ट्र के रूप में उभर सकता है। उन्होंने युवाओं से देशभक्ति, कर्तव्यबोध और सामाजिक जिम्मेदारी को आत्मसात करने का आह्वान किया। संघ के 100 वर्षों के सफर का उल्लेख करते हुए मिथलेश जी ने बताया कि संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार ने भारत की गुलामी के कारणों का अध्ययन किया था। उन्होंने एकता और स्वबोध के अभाव को इसका प्रमुख कारण बताया था। उनके अनुसार, आत्मबोध और सामूहिक चेतना के बिना कोई भी राष्ट्र अपनी सच्ची महिमा प्राप्त नहीं कर सकता। मिथलेश जी ने संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर 'पंच परिवर्तन' पहल पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। इस पहल में स्वबोध, नागरिक कर्तव्य, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता और कुटुंब प्रबोधन शामिल हैं। उन्होंने जोर दिया कि इन पांच क्षेत्रों में ईमानदार प्रयासों से समाज में व्यापक बदलाव लाया जा सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता महर्षि विश्वामित्र मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आनंद मिश्रा ने की। उन्होंने कहा कि परिवार में एकता और समाज में समरसता समय की आवश्यकता है, जिसे युवा पीढ़ी ही मजबूत कर सकती है। इस अवसर पर जिला प्रचारक प्रभात जी, नगर कार्यवाह अंजनी जी, नगर प्रचारक विक्रम जी और जिला विद्यार्थी प्रमुख ब्रिजकिशन सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रैपिड रेल के चलने से खुश हुए मेरठवासी:बोले - अब आसान होगा मेरठ से दिल्ली का सफर
    Next Article
    बलरामपुर में 675 नई दुकानों के निर्माण को मंजूरी:शहर का नक्शा बदलेगा, नपा की आय दोगुनी से ज्यादा होने की उम्मीद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment