Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजीपुर में जन कल्याण मेला होगा आयोजित:एक दिन, एक जगह, डेढ़ सौ सुविधाएं होगा थीम, 22 फरवरी को कोर्ट में लगेगा

    20 hours ago

    1

    0

    गाजीपुर सदर तहसील परिसर में शुक्रवार को 22 फरवरी को आयोजित होने वाले मेगा विधिक सेवा एवं जन कल्याण मेला की जानकारी दी गई। जनपद न्यायालय गाजीपुर में "एक दिन, एक जगह, डेढ़ सौ सुविधाएं" थीम पर यह वृहद विधिक सहायता सेवा शिविर लगेगा। इसका उद्देश्य आमजन को एक ही स्थान पर सरकारी योजनाओं, विधिक परामर्श और जनसेवाओं का लाभ प्रदान करना है, जिससे ग्रामीण व जरूरतमंद वर्ग को योजनाओं से सीधे जोड़ा जा सके और न्याय तक उनकी पहुंच आसान हो। शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे। यहां श्रमिक पेंशन, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, कन्या सुमंगला योजना, विश्वकर्मा सम्मान योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी कई जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी व आवेदन संबंधी मार्गदर्शन मिलेगा। लाभार्थियों को पात्रता जांच, आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी और समस्याओं के समाधान की सुविधा एक ही दिन उपलब्ध होगी, जिससे उन्हें अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इस दौरान राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान 2.0 के तहत लोगों को आपसी समझौते से विवाद निपटाने के लिए भी जागरूक किया गया। पीएलवी राकेश जायसवाल और छाया कुरील ने इस अभियान में सहयोग किया और पंपलेट वितरित किए। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से 22 फरवरी को शिविर में पहुंचकर योजनाओं का लाभ लेने का आग्रह किया। इस आयोजन का मुख्य संदेश यह है कि जागरूक नागरिक ही अपने अधिकारों का सही लाभ उठा सकते हैं और सरकारी योजनाएं अब जनता तक सीधे पहुंच रही हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में 70 करोड़ का GST घोटाला उजागर:फर्जी इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबार की आड़ में पंजाब से दो आरोपी गिरफ्तार
    Next Article
    कुशीनगर के रिहायशी इलाके में भीषण आग, VIDEO:रस्सी-त्रिपाल व प्लास्टिक गोदाम की लपटें 10 फीट तक उठीं, लाखों का सामान जला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment